काबुल में मिलिट्री हॉस्पिटल के पास फिदायीन हमला, 19 लोगों की मौत, 43 घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को मिलिट्री हॉस्पिटल के पास फिदायीन हमला हुआ। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि काबुल में सरदार मोहम्मद दाऊद खान मिलिट्री हॉस्पिटल के पास गोलियों की आवाज भी सुनी गई। यह अफगानिस्तान का सबसे बड़ा मिलिट्री हॉस्पिटल है।

इस्लामिक अमीरात के डिप्टी प्रवक्ता बिलाल करीमी ने बताया कि काबुल के 10वें जिले में 400 बिस्तरों वाले हॉस्पिटल के एंट्री गेट पर दो ब्लास्ट हुए। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षाबलों को भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया है।

इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि ISIL से जुड़े कई हथियारबंद लोग अस्पताल में घुस गए, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों से उनकी भिड़ंत हुई।

कुछ दिनों पहले ही अफगानिस्तान के कुंदुज में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ था। इसमें 100 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। यह धमाका हजारा शिया मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया। कुंदुज में संस्कृति और सूचना के निदेशक मतिउल्लाह रोहानी ने बताया कि यह आत्मघाती हमला था। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद यह देश में सबसे बड़ा हमला था।

- Advertisement -

Latest news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.5060 (3)

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Try Crowngreen Casino and Play with Confidence in the VIP Zone

Try Crowngreen Casino and Play with Confidence in the VIP Zone In recent years, online gaming has transformed into one of the most exciting entertainment...

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Test New Strategies — Bonus — VIP Rewards

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Test New Strategies — Bonus — VIP Rewards If you’re looking to immerse yourself in the thrilling world...

казино онлайн 2025 где получить самые крупные выигрыши.2193

Эксклюзивный рейтинг казино онлайн 2025 - где получить самые крупные выигрыши ...

Udenlandske Casinoer Bedste Gambling Establishment Uden Dansk Licens 2025

Udenlandsk Casino: Bedste Udenlandske Casinoer Uden Dansk Licens 2025ContentHvordan Tjekker Jeg, Om Et Casino Har Dansk Licens? Bonus Uden IndbetalingSikkerhed På Casinoer Samt Spillesider...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here