कई कपल्स ने लिया वैलेंटाइंस डे के दिन एक दूसरे का साथ निभाने का वादा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | फरवरी के महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है, क्योंकि फरवरी में वैलेंटाइन डे के दिन लोग एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। 7 फरवरी से शुरु होने वाला वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन के साथ कई लोगों को एक दूजे का बना देता है। कई लोग इस दिन शादी भी करते हैं। बॉलीवुड के भी कई ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन एक दूसरे से शादी की और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। तो चलिए आज वैलेंटाइन के इस खास मौके पर जानते हैं कौन हैं बॉलीवुड के वो कपल्स जिन्होंने वैलेंटाइन डे को लिए सात फेरे। एक्टर राम कपूर और गौतमी गाडगिल टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक में एक आदर्श कपल के रूप में जाने जाते हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई और इसी दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी के दिन साल 2003 में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे का साथ निभाने का वादा किया। बॉलीवुड एक्टर रुसलान मुमताज ने भी निराली मेहता संग वैलेंटाइन के दिन शादी की थी। ये दोनों एक डांस एकेडमी में मिले थे और एक दूसरे को दिल दे बैठे। रुसलान मुमताज और निराली मेहता ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 फरवरी साल 2014 में शादी कर ली। दोनों एक बच्चे के माता पिता भी हैं। मंदिरा बेदी-राज कौशल
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी और राज कौशल ने भी आज के ही दिन एक दूजे संग शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। बीते वर्ष राज का निधन हो गया। मंदिरा ने आज अपनी शादी की 23वीं सालगिरह पर अपनी और राज की शादी की तस्वीर भी शेयर की है।

- Advertisement -

Latest news

Ведущие казино 2025: ставим вклады на средства в лучших слотовых играх

Ведущие казино 2025: ставим вклады на средства в лучших слотовых играх В будущем году ведущие казино дарят игрокам исключительные шансы для выигрыша, благодаря современным слотам...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Vegas Plus casino en ligne France conditions de retrait.2765

Vegas Plus casino en ligne France - conditions de retrait ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1821

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Gambling online game Daman Game Gaming Culture in India.1031

Gambling online game Daman Game - Gaming Culture in India ...

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.1047

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here