hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
टेक्नोलॉजी

कैसे करें ऑफलाइन पेमेंट, UPI पेमेंट के लिए अब इंटरनेट की जरूरत नहीं….

डिजिटल भुगतान ने देश में लेनदेन की तस्वीर बदल दी है। शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान या किसी को पैसे भेजना हो, सब कुछ अब कुछ सेकंड में संभव है। UPI आधारित ऐप्स जैसे Google Pay, Paytm और BHIM ने बैंक और एटीएम की निर्भरता काफी कम कर दी है। लेकिन समस्या तब आती है जब इंटरनेट काम नहीं करता और तुरंत भुगतान करना जरूरी हो।

ऐसी स्थिति में भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि National Payments Corporation of India ने बिना इंटरनेट ऑफलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू की है। यह सेवा 2022 से उपलब्ध है और कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

क्या है *99# ऑफलाइन पेमेंट सुविधा

एनपीसीआई की यह सेवा यूएसएसडी कोड *99# के जरिए काम करती है। इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। साधारण नेटवर्क पर भी आप सीधे अपने बैंक खाते से पैसे भेज सकते हैं।

ऐसे करें बिना इंटरनेट पेमेंट

सबसे पहले अपने मोबाइल से *99# डायल करें। स्क्रीन पर ‘Welcome to *99#’ संदेश आएगा, जहां ओके पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Send Money’ विकल्प चुनें। फिर मोबाइल नंबर का विकल्प चुनकर उस व्यक्ति का नंबर दर्ज करें, जिसे पैसे भेजने हैं। स्क्रीन पर नाम दिखने के बाद राशि दर्ज करें और अपना यूपीआई पिन डालें। कुछ ही सेकंड में ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।

जरूरी शर्तें

ऑफलाइन पेमेंट के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। साथ ही आधार और बैंक डिटेल अपडेट होना जरूरी है। यह सुविधा फीचर फोन पर भी काम करती है, जिससे डिजिटल भुगतान और अधिक सुलभ हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 10 =

Back to top button