करण और तेजस्वी के बीच एक बार फिर हुआ झगड़ा, करण ने कहा- तेरी कोई इज़्ज़त नहीं

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के घर में अक्सर जोड़ियां बनती और बिगड़ती दिखती है। शो के 15वें सीजन में भी दर्शकों को ऐसी ही कुछ जोड़ियां नजर आईं। मायशा और ईशान के बाद घर में एक- दूसरे के करीब आए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते में लगातार आते उतार-चढ़ाव की वजह से कई बार करण और तेजस्वी को आलोचनाएं भी झेलनी पड़ती है। बीते दिनों एक- दूसरे से हुए झगड़े के बाद तेजस्वी और करण फिर से करीब आते दिखाई दे रहे थे, लेकिन शो के बीते एपिसोड से दोनों के बीच फिर से दूरियां आती नजर आ रही हैं।
दरअसल सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में शमिता और प्रतीक के बीच हुए टास्क के दौरान संचालक बने करण, राखी और उमर पर तेजस्वी ने गंभीर आरोप लगाए। टास्क के दौरान तेजस्वी का प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट करना करण कुंद्रा को बिल्कुल पसंद नहीं आया। वहीं, तेजस्वी का कहना था कि करण और उमर शमिता को जिताने की कोशिश कर रहे हैं। बीते एपिसोड में हुई लड़ाई मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी देखने को मिली। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच बहस इस हद तक बढ़ गई कि गुस्से में करण ने एक बार फिर तेजस्वी से बदतमीजी कर डाली। करण से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि तुमने मुझे डांटा क्यों? मेरी इज्जत क्यों नहीं रखी? इस पर जवाब देते हुए करण ने कहा कि तेरी कोई इज्जत नहीं है, तू जो हरकत कर रही है पूरी जनता देख रही है।
तेजस्वी की बात सुनकर एक ओर जहां शमिता उन पर गुस्सा होती नजर आईं तो वहीं करण भी उन पर बिगड़ते और चिल्लाते दिखाई दिए। तेजस्वी पर गुस्सा करते हुए करण ने कहा कि वह जानबूझकर ऐसी बातें करती हैं, जिससे वह गलत और तेजस्वी सही दिखे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, जो करना चाहती हो ओपनली करो, मेरे ऊपर कुछ मत डालो।

यही नहीं तेजस्वी को रोता देख करण यह भी कह देते हैं कि तुम्हारे पास कुछ नहीं बचता तो तुम रोने लगती हो और अपना सिम्पथि कार्ड खेलती हो। करण यह भी कहते दिखाई दिए कि, अभी रो रही हो और फिर पूल में जाकर गिर जाओगी। रो रही हो तो जाओ पूल में जाकर गिर जाओ। तुम्हें बस यही करना आता है। करण के मुंह से अपने लिए इतने कड़वे शब्द सुन तेजस्वी दुखी होकर फूट-फूट कर रोती नजर आईं।

- Advertisement -

Latest news

Releases Avitsa Aviator-predictor

Escalibud Aviator-predictor: About Level Up The Aviator Game! This Kind Of App Employs The Prediction Prowess To Be Able To Help You Your Own...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“Nice Bonanza Jouez À La Démo Para Sweet Bonanza Jeu De Machine À Sous Gratuit Douce Aubaine

Sweet Bonanza Slot Avis Dans Des Casinos FrançaisContentComment Déposer Ain Retirer De L'argent Sur Sweet Bienestar? Symboles Et GainsNote Importante: Pragmatique Play’den Nice BonanzaSweet...

Addım-addım Bələdçi: 1Win Casino-da Canlı Mərclər Funksiyonalığı

Addım-addım Bələdçi: 1Win Casino-da Canlı Mərclər Funksiyonalığı1Win Casino istifadəçilərinə geniş oyun imkanları təqdim edir. Canlı mərclər isə bu imkanların ən maraqlı və heyacanlılarından biridir....

Infinity Casino 100% Μπόνους Μέχρι 500 Eur + 200 Fs

Ανασκόπηση Καζίνο Με Τα Καλύτερα ΜπόνουςContentΚλασικά Παιχνίδια ΤραπεζιούΑσφάλεια ΣυναλλαγώνΚαλώς Ήρθατε Στο Infinity Casino: Ο Οδηγός Σας Για Ατέλειωτη ΔιασκέδασηΔιεπαφή Χρήστη Και ΕμπειρίαCasino Infinity: Η...

Australian On The Internet Casinos 2025 Best Australia Casinos Cc

Best Online Casinos Australia 2025 Trusted & Safe Au SitesContentCasino Bonuses AustraliaBest On The Internet Casinos For Aussie Players 2025Oceanspin CasinoMega Moolah Pokies ReviewAre...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here