कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवे पर खड़ी लॉरी से ट्रैवलर कार की टक्कर, 13 लोगों की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ कर्नाटक के हावेरी में ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौक पर शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वैन और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मारे गए दोनों बच्चे चार और छह साल के थे। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना तड़के करीब पौने चार बजे उस समय हुई, जब वैन ने हावेरी जिले के ब्यादगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े को पीछे से टक्कर मार दी।

मामले से जुड़े अधिकारी ने बताया कि वैन में कुल 17 लोग सवार थे। इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। चार घायलों में से दो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई’ से कहा कि पीड़ित चिंचोली मायाक्का देवस्थान से शिवमोगा जिले में अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे। ट्रक राजमार्ग के किनारे खड़ा था। टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।

पुलिस को संदेह है कि वैन चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। इस टक्कर के कारण शव वैन के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंस गए। बचाव कार्य में लगे लोगों को उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान नागेश, विशालाक्षी, आदर्श, अर्पिता, परशुराम, भाग्य, पुण्या, मनसा, रूपा, सुभद्रा बाई, मंजुला बाई और मंजुला के रूप में हुई है। एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। नागेश वाहन चला रहा था।

परिवार के एक सूत्र ने बताया कि नागेश ने एक नई वैन (टैंपो ट्रैवलर) खरीदी थी। उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ महाराष्ट्र में तुलजा भवानी, सवदत्ती में रेणुका येल्लम्मा और बेलगावी के चिंचोली में मायाक्का देवस्थान के दर्शन करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1238

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1хбет регистрация: в взаперти вскрик на официальном сайте букмекерской конторы

Программа имеет низкие требования буква техническим параметрам телефонов и экономно расходует заряд аккума. Кстати, не следует переживать по удачный поводу того, что автоирис запрашивает...

High Limit Tafels bij Mission Uncrossable: Een Review voor Belgische Spelers

 Mission Uncrossable is een online casinospel dat de laatste tijd flink aan populariteit wint onder Belgische spelers. Dit spel, dat zich onderscheidt door zijn...

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea El mundo del juego en línea ha revolucionado la forma en que los entusiastas de...

ten Better Real cash Online casinos to have United states Professionals inside the 2025

So it program is made for discovering some online game aspects and you can determining your requirements, whether you prefer highest otherwise lowest volatility...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here