कर्नाटक में ‘हनुमान ध्‍वज’ हटाने पर छ‍िड़ा व‍िवाद

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ! कर्नाटक के मांड्या के केरागोडु गांव में रविवार (28 जनवरी) को पुलिस अधिकारियों ने 108 फीट ऊंचे हनुमान ध्वज को हटा दिया। इसके बाद यहां विवाद हो गया। दरअसल, पिछले हफ्ते ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से परमिशन लेकर यह हनुमान ध्वज फहराया था। बाद में इसके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई और प्रशासन ने पुलिस को ध्वज निकालने का आदेश दिया।
प्रशासन के इस आदेश से नाराज ग्रामीणों ने पहले ताे शनिवार (27 जनवरी) को अपनी दुकानें बंद रखीं, लेकिन जब रविवार को पुलिस ध्वज निकालने पहुंची तो मामला गर्मा गया। लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन में भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए।

इस दौरान गुस्साए लोगों ने स्थानीय कांग्रेस विधायक रवि कुमार के बैनर तोड़ दिए और उनके खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया। इसके बाद पुलिस ने पोल से हनुमान ध्वज हटाकर वहां तिरंगा लगा दिया।

इसे लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि जहां तिरंगा फहराया जाता हो, वहां भगवा झंडा फहराना नियमों के खिलाफ है। परमिशन राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए ली गई थी, लेकिन वहां दूसरा झंडा फहराया गया। हम मंदिर के पास हनुमान ध्वज स्थापित करने के लिए तैयार हैं। हम भी राम भक्त हैं।

सीएम सिध्दारमैया ने इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा की कि राष्ट्रीय ध्वज के बजाय भगवा ध्वज फहराया गया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीति हो सकती है। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कौन है? यह देश लोकतंत्र और संविधान के तहत काम करता है।

उन्होंने ये भी कहा अगर एक स्थान पर इसकी अनुमति दी जाती है, तो यह अन्य स्थानों पर भी लागू होगा। कल वे ये भी कह सकते है कि कलेक्टर कार्यालय के सामने भगवा झंडा लगाया जाए, क्या इसकी परमिशन दी जा सकती है?

सीएम ने कहा कि हम यहां अपने युवाओं को चोट पहुंचाने के लिए नहीं आए हैं। मैंने अधिकारियों, पुलिस और युवाओं से बात की है। हम एक निजी स्थान पर या एक मंदिर के पास हनुमान ध्वज स्थापित करने के लिए तैयार हैं। हम उनका समर्थन करेंगे। हम भी राम भक्त हैं।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी- कर्नाटक के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेंगे

इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कर्नाटक के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी हैं। उन्होंने ने कहा कि हम राज्य की सभी इमारतों और घरों की छतों पर भगवा झंडे फहराकर राज्यव्यापी विरोध करेंगे। वहीं आज बेंगलुरु के मैसरु बैंक सर्कल में प्रदर्शन किया जाएगा।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало официального сайта букмекера рабочее на сегодня.382

1win — зеркало официального сайта букмекера, рабочее на сегодня ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Jak wypłacić pieniądze z Slottica bez weryfikacji konta?

Jak wypłacić pieniądze z Slottica bez weryfikacji konta?Wypłata pieniędzy z Slottica bez weryfikacji konta jest tematem często poruszanym przez użytkowników tego popularnego kasyna online....

Estrategias Avanzadas para Encontrar las Mejores Ofertas de Giros Gratis en Casinos Online

La importancia de las promociones en el juego online para jugadores experimentadosEn el competitivo mundo de los casinos online, los jugadores experimentados...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1612

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

казино и ставки в БК зеркало сайта Mostbet.578

Мостбет - онлайн казино и ставки в БК – зеркало сайта Mostbet ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here