राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। दिवाली के कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक छठ का पर्व मनाते हैं। इस वर्ष छठ पूजा 29 अक्तूबर 2022 से मनाया जाना शुरू हुआ है। छठ का पर्व चार दिवसीय त्योहार है, जिसका समापन 31 अक्तूबर को होगा। छठ पूजा उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में बहुत उत्साह से मनाते हैं। छठ पर्व के अवसर पर लोग उपवास करते हैं। हिंदू त्योहारों और उपवास में छठ का व्रत सबसे कठिन व्रत माना जाता है। लगातार 36 घंटे के लिए व्रती निर्जला उपवास करते हैं। इस त्यौहार में सूर्य देव की पूजा की जाती है। उगते सूरज और डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। किसी नदी, झील, तालाब पर लोग एकत्र होते हैं और त्योहार की परंपराएं निभाते हैं। छठ के पावन पर्व पर सूर्य देव और छठी मैया का आशीर्वाद आपको और आपके प्रियजनों को मिले, इसके लिए सभी को छठ की शुभकामनाएं भेजें।