काशी, अयोध्या और मथुरा के बाद अब इस धार्मिक स्थल का होगा कालाकल्प

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा को धार्मिक पर्यटन नगरी बनाने की तैयारी है। धार्मिक पर्यटन नगरी वह अब भी है। वर्षों से है, लेकिन बड़े स्तर पर कायाकल्प इसी साल से शुरू होने वाला है। जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर को गंगा से जोड़ा गया है, वैसे ही अब मथुराधीश मंदिर को यमुना से जोड़ा जाएगा। पिछले कुछ सालों में धर्मस्थलों का जिस तरह कायाकल्प किया गया है, वह ऐतिहासिक या कहें अभूतपूर्व है। महाकाल की नगरी उज्जैन को ही ले लीजिए। पहले से कहीं ज़्यादा श्रद्धालु आने लगे हैं। लोगों को भी अपनी आस्था के केंद्र पर आना अच्छा लग रहा है और पूरे उज्जैन शहर का भी एक तरह से कायाकल्प हो गया है।

काशी में भी ऐसा ही हुआ। यहाँ गंगा से सीधे आप विश्वनाथ मंदिर जा सकते हैं। ख़ूबसूरती देखो तो ऐसी जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

अयोध्या में जहां भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, वहाँ भी अगले साल ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस मंदिर के उद्घाटन की भव्य और विस्तृत तैयारी की जा रही है।

सवाल उठ सकता है कि चुनाव पूर्व अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है, लेकिन मंदिर तो पहले से बनना तय ही था। उद्घाटन पहले हो या बाद में, इसे चुनावों से जोड़ना फ़िलहाल ठीक नहीं। काशी, अयोध्या और उज्जैन में जिस तरह की भव्यता लाई गई है, वह अविस्मरणीय है।

इन सबको तो चुनाव से नहीं जोड़ा जा सकता। आख़िर ये चारों धर्मस्थल भारत के अपार श्रद्धालुओं की आस्था के बड़े केंद्र हैं।

अयोध्या के लिए तो कितना बड़ा आंदोलन हुआ था और कितना लम्बा संघर्ष! कोर्ट ने आख़िर सब के पक्ष में फ़ैसला दिया था। तब जाकर वहाँ मंदिर निर्माण का रास्ता खुला था।

मथुरा की भव्यता भी देखते ही बनती है। यह मंदिर परिसर और ज़्यादा भव्य होने जा रहा है। शहर भी काफ़ी बड़ गया है। पहले मथुरा से वृंदावन जाना हो तो सात किलोमीटर चलना होता था। अब तो मथुरा और वृंदावन पूरी तरह एक चुके हैं।

मथुरा से चलो तो कब वृंदावन पहुँच गए, पता ही नहीं चलता। लगता है जैसे मथुराधीश और बाल- गोपाल या कन्हैया दोनों एकाकार हो चुके हों। मथुरा मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद अब कभी मथुराधीश कृष्ण यमुना किनारे जाकर विहार करेंगे, तो कभी गोपालक कन्हैया वृंदावन से आकर गैया चराएँगे। यह संयोग अविस्मरणीय होगा और सुंदर भी।

- Advertisement -

Latest news

Mostbet Com’da Oynamak Mı Istiyorsunuz? Buradan Giriş Yapın

Mostbet Tr ️ Sah Site Giriş Ve KayıtContentKişisel Hesabınıza Para Yatırma YöntemleriMostbet’teki Oyuncular Için BonuslarQ: Mostbet Türkiye Üzerinden Hangi Tür Bahisler Yapılabilir? Mostbet Giriş,...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“топ-10 Казино С вдобавок 1000 Рублей и Регистрацию Без Депозита: Большой Обзор

Бездепозитные Бонусы За Регистрацию В Лучших Онлайн КазиноContentFs в Dawn Of Egypt По ПромокодуУсловия Вейджера"Нa Кaкиe Aзapтныe Paзвлeчeния Мoжнo Пoлучить Нaчaльный Дeпoзит?Использование Бездепозитного Бонуса...

Bonus Promotions For Raging Bull Casino Customers

Raging Bull Gambling Establishment No Deposit Added Bonus Codes 2024ContentCustomer Support 🛎️"$50 Free Chip Zero Deposit Bonus Computer Code 50ndbRaging Bull Slots Not Any...

“1win Brasil: Apostas Esportivas Bônus Até R$5000

1win Apostas Esportivas Oficiais E Casino On The Internet LoginContentIn AppSeleção Carry Out Tipo De Aposta E Do ValorBônus Para Novos Jogadores Da 1...

Plinkobollarnas Historia i Gratis Spel

Plinkobollarnas Historia i Gratis SpelI denna artikel kommer vi att utforska plinkobollarnas fascinerande historia inom gratis spelvärlden. Plinko, som ursprungligen introducerades som ett TV-spel,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here