कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर:दो आतंकी ढेर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ! जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार (3 जून) को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों का एनकाउंटर किया। ये मुठभेड़ पुलवामा जिले के निहामा एरिया में चल रही थी। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर पहले फायरिंग की थी।

इस एनकाउंटर में साल 2015 से घाटी में एक्टिव टॉप कमांडर रियाज अहमद डार मारा गया है। वो घाटी में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल था। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिरधी ने बताया कि एक और आतंकी की पहचान की जा रही है।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने निहामा में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई थी।

मुठभेड़ में मारे गए टॉप कमांडर रियाज डार के परिवार को मुठभेड़ स्थल पर लाया गया था है, ताकि उनके कहने पर वह सरेंडर कर दे।

जम्मू-कश्मीर के DGP रश्मी रंजन स्वैन ने रविवार (2 जून) को बताया था कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पार लॉन्च पैड पर लगभग 60 से 70 आतंकी सक्रिय हैं, जो घुसपैठ की तैयारी कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में DGP स्वैन ने बताया कि पांच या छह के ग्रुप में आतंकी किसी भी समय घुसपैठ कर सकते हैं। हालांकि, हमारे सुरक्षाकर्मी दुश्मन की साजिश को सफल होने नहीं देंगे।

कश्मीर में एक महीने के भीतर आतंकियों के साथ मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 7 मई को कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Online Casino Beste Meinung: Test & Einigung 30+ Deutscher Casinos

Beste Online Casinos 2025 Die Top Ten Online CasinosContentCasino Bonusangebote Für Spieler In DeutschlandWelche Zahlungsmethode Ist Auch Am Besten Für Online Casinos Passen? In...

Mostbet Trkiye casino.340

Mostbet Türkiye casino ▶️ OYNAMAK ...

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй 2025.2175

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй (2025) ...

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu Obsah Úvod do spinanga online kasina ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here