केदारनाथ धाम के खुले कपाट: 72 घंटे से बर्फबारी के बावजूद आज 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करेंगे

- Advertisement -
- Advertisement -

केदारनाथ धाम के खुले कपाट: 72 घंटे से बर्फबारी के बावजूद आज 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करेंगे

राष्ट्र आजकल/ प्रतिनिधि

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह 6.20 बजे खुल गए। मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने मंदिर के कपाट खोले। मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया।पिछले 72 घंटों से यहां बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के कारण मंदिर जाने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया था। इसके बाद भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 हजार से ज्यादा लोग आज बाबा के दर्शन करेंगे।सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति डोली में रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची। यहां भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए। तापमान माइनस 6 डिग्री के आसपास है। इसके बाद भी सुबह 4 बजे से मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी गईं।चारधाम यात्रा शनिवार को अक्षय तृतीया से शुरू हुई। अगले 5 दिन में हिन्दू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुल गए थे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ के पैदल रास्ते में भारी बर्फबारी और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक रोक दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने केदारनाथ धाम मार्ग और धाम में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। केदारघाटी में अगले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।एवलांच (हिमस्खलन) की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन जरूरी कार्रवाई कर रहा है। केदारनाथ धाम में रविवार को रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हुई। राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे धाम जाने से पहले अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी सामान रखें।

- Advertisement -

Latest news

Новое зеркало Мелбет 2025: как обойти блокировки и играть без проблем

Новое зеркало Мелбет 2025: Быстрый доступ к любимой букмекерской конторе Автор статьи: Андрей Бондаренко | Проверял: Светлана Донмез Опытные эксперты с многолетним стажем в сфере iGaming...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casibom Giri Adresi – Casibom casino Gncel Giri Adresi.3017

Casibom Giriş Adresi - Casibom casino Güncel Giriş Adresi ...

Populära spel på casinon utan licens just nu

Populära spel på casinon utan licens just nuDe populäraste spelen på casinon utan svensk licens lockar många spelare tack vare det breda utbudet och...

Fastest payout online casinos inside the 2025: best quick detachment gambling enterprise sites

As well, the guy produces concerning the You betting legislation plus the Indian and you will Dutch playing places. John Isaac are a publisher...

(Riobet) – официальный сайт онлайн клуба.2214 (2)

Казино Риобет (Riobet) - официальный сайт онлайн клуба ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here