केदारनाथ मंदिर में फोटो-वीडियो पर लगा प्रतिबंध: मोबाइल फोन ले जाना भी मना,महिला ब्लॉगर के प्रपोजल वाले वीडियो के बाद फैसला

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन लगा दिया गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु अब न तो तस्वीरें ले सकेंगे और न वीडियो बना सकेंगे। ये फैसला बद्री-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने लिया है।

कुछ दिनों पहले एक महिला ब्लॉगर ने मंदिर के सामने अपने प्रेमी को प्रपोज किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की थी। इसी को लेकर मंदिर समिति ने यह फैसला लिया है।

श्रद्धालुओं को मंदिर में शालीन कपड़े पहनकर आने के लिए भी कहा गया है। साथ ही मंदिर परिसर में तम्बू या शिविर न लगाने का निर्देश दिया गया है। आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर परिसर में जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि मोबाइल फोन के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश न करें। यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से बैन है। आप CCTV कैमरे की निगरानी में हैं।

हाल ही में मंदिर के गर्भ गृह में जाने से पहले ही श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन बंद कराने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अब पूरे मंदिर परिसर में ही मोबाइल पर बैन लगा दिया गया है।

बद्रीनाथ में भी जल्द मोबाइल पर बैन लगाया जाएगा
BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि ये धार्मिक स्थान है, जहां लोग काफी आस्था से आते हैं। भक्तों को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वहां भी ऐसे बोर्ड लगाए जाएंगे।

- Advertisement -

Latest news

Nomad Casino как начать играть в Казахстане.1823

Nomad Casino - как начать играть в Казахстане ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Migliori bisca online AAMS: lista dei bisca online sicuri 2025

Capecod è taluno dei produttori di giochi a il area del inganno d'azzardo online più gioventù con vertice, 100% made con Italy di nuovo...

Pinup qeydiyat və idman proqnozları: analitik baxış

Pinup qeydiyat və idman proqnozlarına analitik yanaşma Mən idman analitiki kimi bu məqalədə futbol, basketbol və digər idman növlərinə dair proqnozların necə formalaşdığını izah edirəm....

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.2230

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...

Azərbaycanda lisenziyalı bukmeker şirkəti 1xBet

Azərbaycanda lisenziyalı bukmeker şirkəti 1xBet Mərc edən şəxs kassir menyusuna daxil olub onları seçməli, sonra məbləği göstərməli və ödənişi təsdiq etməlidir. Pasportunuzun və ya sürücülük...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here