केदारनाथ में बाबा केदार ने बचा लिया… हेलीपैड की जगह कहीं और उतर गया हेलिकॉप्टर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार पायलट और 6 यात्री सुरक्षित हैं। ये यात्री सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलिपैड पर उतरने से पहले यह हवा में लहराने लगा। इसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। DGCA ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर क्रिटन एविएशन कंपनी का था। यह हेलिपैड से करीब 100 मीटर पहले ही हवा में लहराने लगा। हेलिकॉप्टर को कैप्टन कल्पेश उड़ा रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर यात्रियों की मदद की और उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।

हेलिकॉप्टर में तमिलनाडु के छह श्रद्धालु- शिवाजी, उल्लूबैंकट चलम, महेश्वरी, सुन्दरा राज, सुमति, मयूर बाघवानी सवार थे।

10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा में अब तक कुल 9 लाख 61 हजार 302 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। जिसमें 4 लाख 24 हजार 242 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। एक लाख 96 हजार 937 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

गंगोत्री में एक लाख 63 हजार 191 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। यमुनोत्री धाम में एक लाख 76,हजार 993 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 23 मई को एक दिन में 75,569 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए।

अब तक 31 लाख रजिस्ट्रेशन
चार धाम यात्रा के लिए अब तक कुल 31 लाख 18 हजार 926 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 30 जून तक चारों धाम में दर्शन के लिए सभी स्लॉट फुल हैं। यमुनोत्री के लिए 4 लाख 86 हजार 285, गंगोत्री के लिए 5 लाख 54 हजार 656, केदारनाथ के लिए 10 लाख 37 हजार 700 और बद्रीनाथ के लिए 9 लाख 55 हजार 858 और हेमकुण्ड साहिब के लिए 84 हजार 427 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Вход На актуальный Зеркало Официального Сайта, Играть Онлайн, Рабочая Ссылка, Игровые Автоматы В Казино Дедди

Daddy Casino Дадди Казино Регистрация киромарусом Бонусом 65000!ContentАктуальное Зеркало Daddy Casino ✔️Регистрация: Пошаговая ИнструкцияМобильные Приложения Казино🃏 Настольные ИгрыДэдди Казино РегистрацияЧастые Вопросы о Регистрации🎰 Игровые...

Рассмотрение интернет игорного заведения: создание аккаунта и азартные игры на реальные деньги.

Рассмотрение интернет игорного заведения: создание аккаунта и азартные игры на реальные деньги. Оформление профиля в виртуальном казино — это первый шаг на тропе к игровым...

Glory online casino welcome offer.666

Glory online casino welcome offer ▶️ PLAY ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here