केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक, हैदराबाद में अमित शाह के काफिले के आगे TRS नेता ने लगाई कार, फिर कहा- गलती से रुकी थी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक हुई है। शनिवार को हैदराबाद में उनके काफिले के आगे TRS नेता ने अपनी कार लगा दी। हालांकि, गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने इसे तुरंत हटवा दिया। TRS नेता की पहचान गोसुला श्रीनिवास के रूप में हुई है।

घटना के बाद श्रीनिवास ने कहा कि कार काफिले के आगे अचानक रुक गई थी। जब तक मैं कुछ समझ पाता, तब तक गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उसमें तोड़फोड़ की। मैं पुलिस अधिकारी से मिलूंगा और कार्रवाई करने के लिए कहूंगा।

13 दिन के भीतर अमित शाह की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 4-5 सितंबर को महाराष्ट्र दौरे पर भी शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा था। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

हैदराबाद मुक्ति दिवस में भाग लेने पहुंचे शाह
अमित शाह हैदराबाद मुक्ति दिवस में भाग लेने के लिए तेलंगाना दौरे पर हैं। उन्होंने पहले दिन सिकंदराबाद आर्मी मैदान में रैली को संबोधित किया। शाह ने TRS पर निशाना साधते हुए कहा- भारत को तो आजादी 1947 में मिल गई थी, लेकिन हैदराबाद पर आज भी निजामों का राज है।

ब्रीफकेस बैलिस्टिक शील्ड कवर के साथ Z+ सिक्योरिटी
2019 में शाह के गृह मंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। शाह को Z+ सिक्योरिटी के साथ-साथ ब्रीफकेस बैलिस्टिक शील्ड का भी कवर दिया गया था। ये एक पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड या पोर्टेबल फोल्ड आउट बैलिस्टिक शील्ड होती है, जिसे हमले के दौरान खोला जा सकता है। Z+ सिक्योरिटी के तहत शाह के साथ 24 से 30 कमांडो हर वक्त होते हैं।

- Advertisement -

Latest news

1win букмекерская контора вход.3766

1win букмекерская контора — вход ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– онлайн казино и покер рум Pokerdom.1494

Покердом - онлайн казино и покер рум Pokerdom ▶️...

Pinco Казино – Официальный сайт Пинко вход на зеркало.9921

Pinco Казино - Официальный сайт Пинко вход на зеркало ...

Sugar Rush SIM: ¿Vale la pena para argentinos?

 En el vasto mundo de los juegos de casino online, Sugar Rush de Pragmatic Play ha captado la atención de muchos jugadores, especialmente en...

Beste Online Casinos Deutschland: Top Casino Seiten 2025

Beste Echtgeld Online Internet Casinos: Alle In 1 Casino Liste【2025】ContentWie Schnell Sein Gewinne Ausgezahlt? Vor- Und Nachteile Beim Spielen Um Echtes GeldIn Diesen Typen...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here