कैसे वापसी करेंगी सुनीता विलियम्स? बिना यात्री ही लौट आया स्टारलाइनर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट 3 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लैंड हो गया है। 3 बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से इसकी लैंडिंग हुई। NASA के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ था। इसको धरती पर आने में करीब 6 घंटे लगे।

स्टारलाइनर ने 9 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया था। तब इसकी गति करीब 2,735 किमी प्रति घंटा थी। यह सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर अमेरिका में न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड हुआ।

बोइंग कंपनी ने NASA के लिए यह स्पेसक्राफ्ट बनाया है। 5 जून को सुनीता और बुच को इससे ISS पर भेजा गया था। यह सिर्फ 8 दिन का मिशन था, लेकिन इसके सुरक्षित लौटने पर कई तरह की आशंकाएं थीं।

स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों और हीलियम गैस के रिसाव की जानकारी सामने आई थी। NASA ने 24 अगस्त को बताया था कि स्टारलाइनर में सेफ्टी इश्यूज की वजह से बुच और सुनीता को इससे वापस धरती पर नहीं लाया जाएगा।

स्पेसक्राफ्ट खाली ही वापस लौटेगा। जबकि सुनीता और बुच को इलॉन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापस लाया जाएगा।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा हमला, मॉस्को तक ड्रोन अटैक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ यूक्रेन ने मंगलवार को रूस पर अब तक का सबसे घातक ड्रोन हमला किया है। यूक्रेन ने रूस की...

Apple iPhone 15 vs iPhone 16: आईफोन 15 और आईफोन 16 में क्या है सबसे बड़ा फर्क, यहां जानिए सारी डिटेल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ एपल ने आईफोन-16 लॉन्च कर दिया है। इस बार आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव एपल इंटेलिजेंस है। इसके अलावा...

सी पी एम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भाकपा-माले ने अपने कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा मनाई

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य...

दमोह जिले में लगातार हो रही बारिश, नदी नालों का जलस्तर लगातार ही बढ़ रहा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि दमोह। बारिश के स्ट्रांग सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश के दमोह जिले में लगातार हो रही बारिश से स्थिति...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here