खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा:उत्तराखंड के धारचूला में बारिश ने मचाई तबाही

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में बिहार और तेलंगाना को छोड़कर देश के सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते बद्रीनाथ हाईवे भी बंद है। पिछले 10 दिनों में यह हाईवे चौथी बार बंद हुआ हैं।

उत्तराखंड के धारचूला में शुक्रवार को बादल फटने से पुल बह गया। यहां चल गांव में 200 लोग फंस गए हैं। रेस्क्यू करने जा रही SDRF की टीम भी फंस गई है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में गुरुवार को बिजली गिरने से 13 लोगों की जान चली गई।

केरल के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलप्पुझा के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। यहां सड़कों पर नाव चलानी पड़ी। एक हजार से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

दोनों रूट पर रोकी गई है अमरनाथ यात्रा
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। तीर्थ यात्रियों को बालटाल और नुनवांन बेस कैंप पर रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग अमरनाथ दर्शन कर चुके हैं।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: बिहार, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, महाराष्ट्र के मराठावाड़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

- Advertisement -

Latest news

Nomad Casino как начать играть в Казахстане.1823

Nomad Casino - как начать играть в Казахстане ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Где обнаружить популярные онлайн казино с бонусом без депозита.

Где обнаружить популярные онлайн казино с бонусом без депозита. Отыскать топовые интернет-казино с бонусом без депозита — цель не из простых, но вполне выполнимая. В...

Fontan Casino: Recenzja My Partner And I Bonus 100 Zł Bez Depozytu

Ograniczony Dostęp!ContentОdроwіеdzіаlnа Grа Watts Fоutаіn Саsіnо -- Wnіоsеk Оd Mіkоłаjа ZаwаdzkіеgоJak Skorzystać Z 100 Zł Bez Depozytu? Jakie Opcje Płatności Znajdę W Fontan Kasyno?...

Топовые привилегии и однорукие бандиты в виртуальном казино

Топовые привилегии и однорукие бандиты в виртуальном казино В мире онлайн казино акции выполняют ключевую роль в приманивании новых игроков и удержании регулярных пользователей. Одним...

Aviator oyunu Pin Up və idman həvəsi: komandama dəstək verərkən əyləncə

Aviator oyunu Pin Up və idman ruhu Mən həmişə komandomun hər oyununu izləyən ehtiraslı azarkeşam. Matçların gərginliyi, son dəqiqə qolunun yaratdığı coşğu mənə həyacan verir....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here