खेतीबाड़ी की जमीन की खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि देवास। शहर में प्लाटों व अंचल में खेतीबाड़ी की जमीन की खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भौंरासा थाना क्षेत्र में 5 बीघा जमीन का सौदा एक ही परिवार के चार लोगों ने उज्जैन निवासी एक महिला से करके 45.05 लाख रुपए ले लिए। सौदे का एग्रीमेंट बनवाया, महिला को जमीन पर कब्जा भी दे दिया लेकिन कई साल बीतने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की। इसी बीच आरोपितों ने पांच बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन देवास निवासी एक अन्य महिला को बेच दी। मामले में उज्जैन निवासी महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच अधिकारी एसआई अख्तर पठान ने बताया फरियादी फरीदा बी निवासी बेगमबाग कालाेनी उज्जैन ने करीब 10 साल पहले पांच बीघा जमीन भौंरासा क्षेत्र में खरीदी थी। इस दौरान सौदे से संबंधित एग्रीमेंट करवाया गया। फरीदा को जमीन पर कब्जा दे दिया गया लेकिन रजिस्ट्री करने में टालमटोल चलती रही। ऐसा करते-करते करीब 10 साल बीत गए। फरीदा बार-बार रजिस्ट्री की बात करती रही तो आरोपित कभी बंटवारा नहीं होने, नक्शा नहीं होने की बहानेबाजी करते रहे। इसके बाद पिछले साल जनवरी में उक्त पांच बीघा जमीन में से आरोपितों ने दो बीघा जमीन देवास निवासी एक अन्य महिला को बेच दी। मामले में फरीदा द्वारा पिछले दिनों शिकायत की गई, इसकी जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपित स्वरूप सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, रूप सिंह चारों निवासी भौंरासा के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया।

- Advertisement -

Latest news

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.1047

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4788

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Pinco casino Trkiyede kayt ve giri.2147

Pinco casino Türkiye’de - kayıt ve giriş ▶️ OYNAMAK ...

в казино онлайн 2025 стратегии бонусы и советы экспертов.893

Секреты успеха в казино онлайн 2025 - стратегии, бонусы и советы экспертов ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here