राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही कमियों को छुपाने के काम भी करता है। मस्कारा आई मेकअप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि आप ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहतीं तो केवल आई मेकअप के साथ भी आप अपने लुक को एक्स्ट्राऑर्डिनरी बना सकती हैं। इसमें भी काजल, लाइनर और मस्कारा सबसे ख़ास असर डाल सकते हैं। मुश्किल होती है तब जब आप मस्कारा का प्रयोग गलत तरीके से करें। इससे लुक तो खराब होता ही है, आपके मन में हमेशा के लिए यह बात भी घर कर सकती है कि मस्कारा आप पर सूट नहीं होता। मस्कारा को लगाने के लिए भी सही तरीका अपनाना जरूरी है। कुछ बातों को ध्यान में रखकर न केवल आप मस्कारा लगाने में महारत हासिल कर सकती हैं, बल्कि अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। अब बारी आती है मस्कारा के रंग को चुनने की। इसके लिए हमेशा अपनी आंखों के रंग और स्किन टोन को ध्यान में रखें। अगर आपको आंखों को खास उभरा हुआ दिखाना है तो ब्लैक मस्कारा अच्छा ऑप्शन रहेगा। नैचुरल लुक के लिए ब्राउन मस्कारा बढ़िया रहेगा और कलर्ड मस्कारा हमेशा थोड़ा हटके लुक पाने या बोल्ड लुक के लिए साथ देगा। उदाहरण के लिए ब्राउन आंखों के साथ ब्लू मस्कारा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मस्कारा हमेशा अच्छी क्वालिटी का चुनें। थोड़े पैसे बचने के चक्कर में सस्ते कॉस्मेटिक से काम न लें। यह तकलीफ दे सकता है। एक सीधा और प्लास्टिक ब्रिसल्स वाला मस्कारा ब्रश अच्छी तरह से पलकों को कवर कर सकता है। जबकि कर्वी और नरम रोयें वाला क्लासिक मस्कारा ब्रश पलकों को कर्ली और भरा भरा लुक देने में मदद करता है। जिन लोगों की पलकें पतली हों वे बड़े मस्कारा ब्रश और थोड़े गाढ़े मस्कारा लिक्विड का उपयोग कर सकती हैं। याद रखें कि आँखों में ऊपर वाली पलकों की अपेक्षा नीचे वाली पलकें हमेशा ज्यादा नाजुक होती हैं। इसलिए इनपर ज्यादा मस्कारा न लगाएं। आँखों के कोनों पर की पलकों के लिये ब्रश को वर्टिकल (खड़ा) रखकर मस्कारा लगाएं। कोशिश करें कि ब्रश पलक के सभी बालों को अलग कर सके