खुद का काम शुरू करने के लिए दोस्त से चर्चा कर वापस घर लौट रहे युवक की, बाइक फिसलने से मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ग्वालियर । लॉकडाउन में काम छूट गया था। खुद का काम शुरू करने के लिए दोस्त से चर्चा कर वापस घर लौट रहे युवक को नहीं पता था कि रास्ते में मौत इंतजार कर रही है। तेज रफ्तार बाइक अचानक फूलबाग पर स्लिप हो गई। बाइक सवार रेलिंग से टकराया और वहीं दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात 3 बजे की है। सुबह 5 बजे पुलिस जवानों की नजर उस पर पड़ी। उसकी जेब से मिले मोबाइल पर आखिरी कुछ नंबर पर कॉल किया, तो उसकी पहचान हो सकी। शनिवार दोपहर युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

गुढ़ा-गुढ़ी का नाका निवासी अभिमन्यु (29) पुत्र रमेश सिंह राणा फिलहाल बेरोजगार था। लॉकडाउन से पहले वह दिल्ली में मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता था। इतने समय तक उसे उसे रोजगार नहीं मिला। वह लगातार नया व्यापार शुरू करने की कोशिश कर रहा था। शुक्रवार रात वह गांधी नगर में किसी दोस्त से मिलने निकला था। रात करीब 3 बजे वह घर लौट रहा था। आंबेडकर पार्क के सामने अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। सिर में चोट लगने से अभिमन्यु वहीं पड़ा रह गया। सुबह करीब 5 बजे पुलिस गश्त करते हुए वहां से निकली, तो बाइक पड़ी देखी। कुछ दूर युवक भी पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने उसकी जेब टटोली, तो मोबाइल मिला। मोबाइल ऑन था। पुलिस ने उसमें आखिरी के दो नंबर पर कॉल किया। एक नंबर पर कॉल नहीं लगा, लेकिन दूसरे नंबर पर कॉल करने के बाद पता लगा कि मृतक अभिमन्यु सिंह है।

हादसे के समय अभिमन्यु हेलमेट नहीं पहने था। अब परिजन सोच रहे हैं कि काश! वह हेलमेट पहने होता। डीएसपी ट्रैफिक नरेश बाबू अन्नोटिया ने बताया कि हर साल सड़क हादसों में होने वाली कुल मौत में से 75 फीसदी मौत सिर की चोट से होती है।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games Руководство по играм.441 (3)

Казино Sultan Games - Руководство по играм ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино слоты и игры.751

Вулкан онлайн казино - слоты и игры ▶️ ИГРАТЬ ...

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4788

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.653

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...

7Slots Casino – Hzl Para ekme.893

7Slots Casino - Hızlı Para Çekme ▶️ OYNAMAK ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here