खुदकुशी:20 साल की नवविवाहिता ने 4 मंजिला बिल्डिंग की छत से छलांग लगाई, परिजन उसे अस्पताल ले गए, 4 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भोपाल में एक नवविवाहिता ने 4 मंजिला बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां 4 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। उसकी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। वारदात के वक्त उसके साथ, ससुर और परिजन फ्लैट में थे।

शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार मूलत: सीहोर की रहने वाली 20 वर्षीय अंजलि जाटव की शादी लॉकडाउन के दौरान बाजपेई नगर ईदगाह हिल्स निवासी राकेश जाटव से हुई थी। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अंजलि बिल्डिंग की छत पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। उसके नीचे गिरने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसे तत्काल परिजन अस्पताल ले गए।

करीब 4 घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद आखिरकार अंजलि ने दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की सूचना हमीदिया अस्पताल से मिली। पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस को ना तो मौके से कोई सुसाइड नोट ही मिला और ना ही मरने के पहले अंजलि के कोई बयान ही हो पाए। ऐसे में पुलिस सुसाइड के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।

छह महीने पहले शादी हुई थी

पुलिस के अनुसार अंजलि की शादी 6 महीने पहले लॉकडाउन के दौरान राकेश से हुई थी। राकेश एमपी नगर स्थित एक होटल में प्राइवेट जॉब करता है। राकेश ने ही पुलिस को बताया कि अंजलि ने छत से छलांग लगाई। अब पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास के लोगों से और अंजलि के परिजनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक किसी ने भी पुलिस को कुछ नहीं बताया है।

मामले की जांच CSP द्वारा की जाएगी

अंजलि की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। ऐसे में यह मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा हुआ है। इस कारण इस मामले की जांच CSP या उसी रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी। शादी होने के 7 साल तक महिला को नवविवाहिता माना जाता है और इसकी जांच का जिम्मा CSP के पास होता है। ऐसे में मृतका के परिजन अगर ससुराल वालों पर दहेज की मांग किए जाने की शिकायत करते हैं, तो मामला दहेज हत्या का बनता है। उसी के अनुसार इसमें जांच की जाती है।

- Advertisement -

Latest news

Glory Casino Android App.3084

Glory Casino Android App ▶️ PLAY ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– Официальный сайт Pinco играть онлайн Зеркало и вход.196

Пинко казино - Официальный сайт Pinco играть онлайн | Зеркало и вход ...

Каким способом участвовать в виртуальном казино без учетной записи

Каким способом участвовать в виртуальном казино без учетной записи Чтобы приступить к игровой процесс в виртуальное казино без учетной записи, пользователю следует подобрать платформу, предоставляющую...

Vortex Game Review: Turbo Games’ Latest Hit in India’s Online Casino Scene

 The rising wave of online casino games has brought many exciting titles to players across India. Among them, Vortex by Turbo Games stands out...

Купить Авиабилеты Дёшево Онлайн Авиасейлс Поиск Самых дешевых Билетов На Самолет

Дэдди Казино Обзор: Безопасные Банковские Методы Для Игроков Брезент-д Енд Д"ContentТехническая Поддержка Дадди Казино И отзыв ИгроковАссортимент Игровых Автоматов И ПровайдерыБонусные Предложения И АкцииОфициальное...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here