किम जोंग उन ने 11 दिन तक के लिए देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया, नॉर्थ कोरिया में 11 दिन तक हंसने, शराब पीने और शॉपिंग पर रोक

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने पिता और देश के पूर्व तानाशाह किम जोंग-इल की 10वीं बरसी पर तुगलकी फरमान जारी किया। इसमें लोगों के हंसने, शॉपिंग करने और शराब पीने पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम ने शुक्रवार से 11 दिन तक के लिए देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

रेडियो फ्री एशिया ने नॉर्थ कोरिया में सिनुइजु शहर के लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया- अब आम लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान खरीदने भी बाहर नहीं जा सकते। अगर कोई नियम तोड़ता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक नागरिक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- पहले भी जो लोग किम जोंग-इल की बरसी पर नशे में पाए जाते थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता था। इनमें से ज्यादातर की बाद में कोई खबर नहीं मिलती थी।

प्रतिबंध के 11 दिन के दौरान अगर किसी की मौत हो जाती है तो उसका परिवार जोर से रो भी नहीं सकता। शोक के अवधि पूरी होने के बाद ही लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सकता है। इन 11 दिनों में अगर किसी का जन्मदिन आता है तो वो इसे सेलिब्रेट नहीं कर सकेगा।

ह्वांगहो प्रांत के एक निवासी ने कहा- पुलिस से लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। अगर कोई नियम तोड़ता है उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिसंबर के पहले दिन से ही शोक के दौरान लोग जुट नहीं सकेंगे। इसके लिए पुलिस की महीने भर की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान पुलिस अफसर नींद भी नहीं ले पाएंगे।

किम जोंग उन के दादा किम इल-सुंग ने 1948 में वर्तमान नॉर्थ कोरिया की स्थापना की थी। उनकी मौत के बाद 1994 में उनके सबसे बड़े बेटे किम जोंग इल को सत्ता मिली। किम जोंग-इल ने 1994 से 2011 तक देश पर शासन किया। 17 दिसंबर 2011 को 69 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। पिता की मौत के बाद किम जोंग उन गद्दी पर बैठे। अब उन्होंने भी बतौर तानाशाह 10 साल पूरे कर लिए हैं।

- Advertisement -

Latest news

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal Tartalomjegyzék Bevezetés Mit Jelent a No Deposit Bonus? ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win зеркало официального сайта букмекера рабочее на сегодня.1146

1win — зеркало официального сайта букмекера, рабочее на сегодня ...

Test Your Luck at Crowngreen Casino with Exclusive Bonuses — Jackpot — Big Wins

Test Your Luck at Crowngreen Casino with Exclusive Bonuses — Jackpot — Big Wins In the vibrant world of online gaming, Crowngreen Casino stands out...

Исследование онлайн игорных заведений: вход и азартные игры на настоящие средства.

Исследование онлайн игорных заведений: вход и азартные игры на настоящие средства. Создание аккаунта в виртуальном казино является начальным действием для старта азартных игр на реальные...

Chicken Road slot w kasynie online przewodnik po grze.816

Chicken Road slot w kasynie online - przewodnik po grze ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here