hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

कमजोर पड़ा मानसूनी सिस्टम

इस बार सामान्य से कम बारिश के आसार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। इस बार Mp में मानसून को लेकर नया अंदेशा जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जहां मानसून से पहले प्री मानसून की बारिश रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं मानसून सीजन में इस बार सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के कुल 47 जिलों में इस बार लोग अच्छी बारिश को तरसेंगे।

हालांकि मानसून आने से पहले प्री-मानसून गतिविधियां प्रदेश पर मेहरबान हैं। लोगों को भीषण गर्मी से कुछ तो राहत मिली है। प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य से 100 प्रतिशत से लेकर 672 प्रतिशत तक अधिक बारिश हो चुकी है। 4 जून को केरल से शुरू होकर मानसून छह दिन में 16 राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक फैल चुका है ।

कम बारिश के अनुमान वाले जिलों में ये जिले भी शामिल हैं

• भोपाल संभाग में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा
• इंदौर संभाग में इंदौर के साथ ही धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर

• जबलपुर संभाग: जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + seventeen =

Back to top button