IPL के इस सीजन में नाइट राइडर्स की पहली जीत, कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी, सनराइजर्स लगातार दूसरा मैच हारी

- Advertisement -
- Advertisement -

KKR की जीत के हीरो शुभमन गिल (70) रहे। गिल ने आईपीएल में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Source: Instageam

हैदराबाद ने 143 रन का टारगेट दिया था, जिसे कोलकाता ने 12 बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया। आईपीएल के 13वें सीजन के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

हैदराबाद की ओर से खलील अहमद, टी नटराजन और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला। वहीं केकेआर ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बनाए। शुभमन गिल और इयोन मोर्गन ने 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 92 रन की पार्टनरशिप की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही थी। ओपनर सुनील नरेन खलील अहमद की बॉल पर बगैर खाता खोले आउट हुए। नीतीश राणा ने पारी को कुछ देर संभाला, लेकिन 26 रन बनाकर नटराजन की बॉल पर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए। कप्तान दिनेश कार्तिक भी खाता नहीं खोल सके और राशिद खान की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हुए।

KKR टीम में 1.80 करोड़ रूपए कीमत के साथ सस्ते प्लेयर में शुभमन गिल रहे। टीम ने आज का मैच ही उनकी पारी के दम पर जीता। मैन ऑफ द मैच भी वही रहे। मैच में सबसे महंगे प्लेयर कोलकाता के तेज गेंदबाज पैट कमिंस रहे, जो ओवरऑल भी सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें इस सीजन के लिए 15.50 करोड़ रुपए देगी। उन्होंने मैच में 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया। वे सबसे किफायती बॉलर रहे।

SRH की प्लेइंग इलेवन में सबसे सस्ते (40 लाख रुपए) खिलाड़ी टी नटराजन ने 3 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं, हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर ही सबसे महंगे (12.50 करोड़ रुपए) खिलाड़ी ही रहे। मैच में उन्होंने 30 बॉल पर 36 रन की पारी खेली, लेकिन मैच जिताने के लिए यह बहुत कम थी।

लीग के इस सीजन में पहली बार किसी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इससे पहले हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी, जिसमें बेंगलुरु 10 रन से जीता था।

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, हैदराबाद ने भी अब तक दो बार (2016, 2009) में फाइनल खेला और जीत हासिल की।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Выгнал деньги с 1xBet нате карту, а вот они лишать пришли: почему не приходят средства, делать нечего

Выдавать на-гора расплату нате QIWI и Яндекс выбирают некоторый бетторы. Ограничения на вывод водружаются без- конторой, а финансовой системой. Наименьшею всю сумму платежа нужно оглянуть, позвав нате демократичные варианты...

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland.2066

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland ▶️ SPIELEN ...

كيفية تجنب الاحتيال عند البحث عن هكر 1xbet مجانا

كيفية تجنب الاحتيال عند البحث عن هكر 1xbet مجاناعند البحث عن هكر 1xbet مجانا، يواجه العديد من المستخدمين خطر الوقوع في عمليات احتيال ونصب...

казино слоты и игры.752

Вулкан онлайн казино - слоты и игры ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here