कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: IMA ने किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 5 अक्टूबर से अनशन पर बैठे ट्रेनी डॉक्टरों के समर्थन में IMA ने अनशन करने का ऐलान किया है। IMA ने रविवार को एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि पूरे देश में IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अनशन करेगा।

वहीं, पश्चिम बंगाल के कल्याणी JNM अस्पताल के 77 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है। डॉक्टरों ने ईमेल भेजकर बंगाल हेल्थ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को जानकारी दी है कि वे 14 अक्टूबर से काम बंद करने वाले हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि वे मानसिक रूप से परेशान हैं और ऐसे हालात में काम नहीं कर सकते हैं। वे अपनी मांगों को लेकर बंगाल सरकार के रवैये से भी परेशान हैं, इसलिए जूनियर डॉक्टरों का साथ देने के लिए वे इस्तीफा देने को तैयार हैं।

दरअसल, आरजी कर अस्पताल में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया था। 9 अगस्त को विक्टिम की बॉडी मेडिकल कॉलेज में मिली थी। इसके अगले दिन से जूनियर डॉक्टरों ने 42 दिन तक विरोध प्रदर्शन किया था।

राज्य सरकार ने डॉक्टरों की मांगें नहीं मानीं। जिसके चलते डॉक्टरों ने 5 अक्टूबर की शाम से भूख हड़ताल शुरू की। इसमें कुल 10 डॉक्टर शामिल हैं, आज भूख हड़ताल का आठवां दिन है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here