Rashtra Aajkal
बुधवार, 25 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

कोलंबिया में एक बस को विस्फोटक डिवाइस से निशाना बनाया, 13 की मौत समेत 38 घायल

कोलंबिया में एक बस को विस्फोटक डिवाइस से निशाना बनाया, 13 की मौत समेत 38 घायल

कोलंबिया में एक बस को विस्फोटक डिवाइस से निशाना बनाया गया। यह घटना काहिबियो में पैनअमेरिकन हाईवे पर हुई। धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 38 लोग घायल हुए। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल हैं।

कोलंबिया में एक बस को विस्फोटक डिवाइस से निशाना बनाया, 13 की मौत समेत 38 घायल

अधिकारियों के मुताबिक, बस के पास पहले से विस्फोटक लगाया गया था, जो गुजरते समय फट गया। सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है और शक ड्रग तस्करी से जुड़े हथियारबंद गुटों पर है।

पिछले दो दिनों में इस इलाके में 26 हमले हुए हैं। इनमें पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी, रडार केंद्र पर हमला और विस्फोटकों से लैस ड्रोन बरामद होने की घटनाएं शामिल हैं।

कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी इलाके ड्रग तस्करी से ग्रस्त इलाके माने जाते हैं। यहां कई अवैध सशस्त्र गुट समुद्री और नदी मार्गों पर कब्जे के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सरकार ने दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही है और जानकारी देने पर बड़ा इनाम घोषित किया है।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।