कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दो ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मिला, स्क्वैश में घोषाल ने रचा इतिहास

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कॉमनवेल्थ गेम्स में बुधवार को भारत को दो ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मिला। वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 109 KG वेट कैटेगिरी में यह पदक जीता। वहीं, भारतीय जूडो प्लेयर तूलिका मान ने 78 KG वेट कैटेगरी में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वो विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से मुकाबला हार गईं। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सिडनी एंड्रयूज को 10-1 से हराया था और क्वार्टर फाइनल में मॉरिशस की ट्रेशी डरहोन को भी उन्होंने मात दी थी।

भारत के लिए स्क्वैश में सौरव घोषाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला और पुरुष को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पहला पदक जीता है। सौरव ने जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे। इसके अलावा अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए एक-एक गोल किया। भारत की ये तीन मैचों में दूसरी जीत है। वह 7 पॉइंट्स के साथ पूल बी में नंबर-1 पर है।

महिला हॉकी: टीम इंडिया की बड़ी जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने और दूसरा गोल नवनीत कौर ने किया। तीसरा गोल लालरेसमियामी ने दागा। कनाडा के लिए पहला गोल ब्रिएन स्टेयर्स और दूसरा गोल हन्ना ह्यून ने किया। भारत ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रहा है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

महिला बॉक्सिंग में नीतू सिंह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लॉयड को हराया। वहीं, मोहम्मद हुसामुद्दीन ने भी बॉक्सिंग में एक मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने 57 KG वेट कैटेगरी में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो को 4-1 से हरा दिया।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Gameplay.652 (2)

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Gameplay ...

Beyond the Ascent Mastering the Crash Game with an aviator predictor for strategic payouts.

Beyond the Ascent: Mastering the Crash Game with an aviator predictor for strategic payouts.Understanding the Mechanics of the Crash GameThe Role of an Aviator...

Bot criancice prognóstico Chicken Road: confiável ou uma aleivosia?

Esses elementos visuais ajudam briga jogador a determinar barulho comenos aspiração para retirar. Essa alternância dentrode procedimento dá longevidade concepção acabamento aquele mantém o...

¡Emoción al máximo! 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino pa

¡Emoción al máximo!: 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino para vivir la adrenalina al instante.¿Qué es...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here