कोरोना जैसी महामारी की चेतावनी:ब्रिटिश साइंटिस्ट बोले- दुनिया इसका सामना करने के लिए तैयार नहीं

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ ब्रिटिश सरकार के पूर्व चीफ साइंटिस्ट एडवाइजर पैट्रिक वालेंस ने एक और महामारी की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय के बाद एक और महामारी का आना तय है। पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार ने आने वाली सरकार को इस पर ध्यान देने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी स्थिति से निपटने के लिए हमें तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अभी तक हम महामारी का सामना करने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। ब्रिटिश वेबसाइट द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वालेंस ने कहा कि हमें शुरुआत में ही खतरों का पता लगा लेने के लिए बेहतर निगरानी तंत्र स्थापित करने की जरूरत है।

वालेंस ने कहा कि ये सही समय है जब देश में चुनाव चल रहे हैं। चुनाव में महामारी के खतरे को मुद्दा बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने चुनाव के बाद आने वाली सरकार से महामारी की स्थिति में तेज डायग्नोस्टिक टेस्ट, जल्दी वैक्सीन उपलब्ध कराने जैसी चीजों पर काम करने की सलाह दी है।

वालेंस ने 2021 में G7 देशों के नेताओं की बैठक में कहा था कि महामारी के खिलाफ एकजुट होने की जरुरत है। इसके लिए हमें तेजी से रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट, रैपिड वैक्सीन और रैपिड ट्रीटमेंट करने होंगे ताकि खतरे को कम किया जा सके।

वालेंस ने अफसोस जताते हुए कहा कि 2023 तक G7 ने उनकी सलाह को भुला दिया। उन्होंने कहा कि यदि G7 या फिर G20 देशों के एजेंडे से महामारी का मुद्दा हटा दिया जाता है तो फिर स्थिति पहले जैसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि महामारी से युद्ध की तरह ही निपटा जाना चाहिए।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.1093

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben Inhaltsverzeichnis Einleitung ...

Online Spielbank Paysafe Beste Versorger 2025 im Kollation

Ganz Transaktionen passieren über diesseitigen einmaligen 16-stelligen Sourcecode, wodurch Bauernfängerei ferner Identitätsdiebstahl verhindert sind. Paysafecard wird within einen meisten Casinos doch je Einzahlungen akzeptiert....

– онлайн казино и покер рум Pokerdom.1494

Покердом - онлайн казино и покер рум Pokerdom ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here