hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

कोयला खदान में बड़ा धमाका;10 मजदूरों की मौत,राहत व बचाव कार्य जारी

मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ है। इस हृदयविदारक हादसे में कम से कम 10 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में शामिल सभी मजदूर पड़ोसी राज्य असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

सघन सर्च ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही मेघालय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। खदान के अंदर फंसे अन्य संभावित मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में कोई बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।

अधिकारियों ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, खदान के भीतर गैस रिसाव (Gas Leak) या किसी तकनीकी खामी को इस धमाके का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों की टीम द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 19 =

Back to top button