इंदौरमध्यप्रदेश
करोड़ों रुपये कमाने का झांसा देकर ठगने वाले भाई बहन को किया पुलिस ने गिरफ्तार
फ़र्जी खातों में रुपये ट्रांसफर कर सराफा से फरार हो गए थे आरोपित

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। सोने में निवेश कर करोड़ों रुपये कमाने का झांसा देकर साढ़े तीन करोड़ रुपये ठगने वाले भाई बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित एफआइआर दर्ज होने के बाद मथुरा-वृंदावन में अलग अलग जगहों पर फरारी काट रहे थे। पुलिस बैंक खातों की जांच कर रही है। रुपये फर्जी खातों के जरिए ट्रांसफर करवाए गए है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक अंकित बजाज निवासी बिचौली मर्दाना की शिकायत पर आरोपित पूजा शर्मा और उसके भाई शुभम शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। बुधवार को निरीक्षक माधव भदौरिया की टीम ने आरोपितों को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। भदौरिया के अनुसार आरोपितों के मोबाइल,बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों की जांच चल रही है।





