कुंवारा समझकर प्यार किया, वह बर्खास्त पुलिसकर्मी दो बच्चों का बाप निकला,लिव इन रिलेशन में रही युवती गर्भवती हुई तो छोड़कर भाग गया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । जिसे कुंवारा समझकर प्यार किया और अपना सब कुछ सौंप दिया वह बर्खास्त पुलिसकर्मी दो बच्चों का बाप निकला है। बर्खास्त पुलिसकर्मी, युवती के साथ कई महीनों तक लिव इन रिलेशन में रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर भाग गया। घटना थाटीपुर के कुम्हारपुरा पर अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 की है। युवती ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़ा गया है।

शिवपुरी निवासी 24 वर्षीय युवती मंगलवार को थाटीपुर थाना पहुंची है। युवती ने अपने साथ धोखा और दुष्कर्म होने शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात सूरज खेर निवासी सबलगढ़ मुरैना से हुई थी। उसके बाद सूरज उससे मिलने लगा। दोनों में प्यार हो गया। अक्टूबर 2020 में युवती पढ़ाई के लिए ग्वालियर आई। यहां थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपुरा में रूम किराए पर लिया। उसके साथ में सूरज भी रहने लगा। दोनों कई महीनों तक लिव इन में रहे, लेकिन अभी जनवरी में युवती को पता लगा कि वह गर्भवती है तो उसने सूरज को शादी करने के लिए कहा। इस पर वह शादी करने से मुकर गया। साथ ही उससे यह कहकर भाग गया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। इसके बाद युवती ने उससे मिलने का बहुत प्रयास किया, लेकिन जब नहीं मिला तो शिकायत की है। थाटीपुर थाना ने इस मामले में आरोपी सूरज खरे पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक बर्खास्त पुलिसकर्मी है। वह कब और क्यों बर्खास्त किया गया था, इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है।

सूरज ने युवती से दोस्ती करते समय उसे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। जब युवती गर्भवती हुई तो युवक भाग गया। उसके बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह दो बच्चों का बाप है। रूम किराए पर लेते समय युवती ने उसे अपना भाई बताया था, लेकिन मकान मालिक को भी उसके रहने पर कोई परेशानी नहीं थी।

- Advertisement -

Latest news

Estrategias Avanzadas para Encontrar las Mejores Ofertas de Giros Gratis en Casinos Online

La importancia de las promociones en el juego online para jugadores experimentadosEn el competitivo mundo de los casinos online, los jugadores experimentados...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pin Up Casino присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн.261 (2)

Pin Up Casino — присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн ...

казино и ставки в БК зеркало сайта Mostbet.578

Мостбет - онлайн казино и ставки в БК – зеркало сайта Mostbet ...

Le Meraviglie del Gioco Online Scoprire StarCasino e il Suo Accesso Facile

Le Meraviglie del Gioco Online: Scoprire StarCasino e il Suo Accesso Facile Indice ...

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1846 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here