लद्दाख में बड़ा हादसा:खाई में गिरा आर्मी का ट्रक, 9 सैनिकों की गई जान

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। लद्दाख में शनिवार शाम 4:45 बजे सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा दक्षिणी लद्दाख के न्योमा में क्यारी के पास हुआ।

लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि सेना के पांच वाहनों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। क्यारी के पास काफिले में शामिल एक वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे वाहन खाई में जा गिरा. इसमें 10 जवान सवार थे।

घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में 8 जवानों की मौत हो गई और 2 घायल हुए थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान एक और जवान की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) सहित 9 जवान शामिल हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

- Advertisement -

Latest news

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024Letar du efter de bästa casinosidorna med svensk spellicens för 2024? Då är du på rätt...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Vad Är Paypal Casino Utan Svensk Licens? En Ganz Guide

"paypal Casino Utan Licens 2025 > Bästa Utländska AlternativenContentBetydligt Mer Möjligheter För Dig Till Att Få Stora Bonusar💡 Guidelines: Maximera Ditt Paypal Casino BonusvärdeSamma...

“mostbet Tr Indir Android: Mostbet Türkiye Mobil Uygulamasının Incelemesi

Mostbet-az90 Azərbaycanda Bukmeker Və Gambling Establishment Bonus 550+250fs"ContentMostbet’i Ios’a IndirinMobil Telefonla QeydiyyatSuallarınız Var? – Sosial Şəbəkələrdə Mostbet Azərbaycan Ilə Əlaqə QurunMostbet Az90 Da Bonuslar...

Mostbet Giriş: Çevrimiçi Spor Bahisleri Empieza Casino 9, 000’ye Kadar Bonus

"mostbet Türkiye'deki Resmi Net SitesiContentMostbet Promosyon KoduMostbet – Cömert Bonuslar Ve KampanyalarKişisel Hesabınıza Para Yatırma YöntemleriMostbet Spor Bahisleri Için Bonuslar Va Mı? Mostbet Mobil...

1xslots Зеркало И Официальный Сайт 1хслот

"официальному Сайт Популярного Онлайн КазиноContentРазнообразие Игр Для КаждогоУдобные Платежные ОперацииБонусное КомбоИгровые Автоматы 1xslotsРегистрация Игрового АккаунтаМобильная Версия И Приложение Онлайн Казино 1xslotsКак Играть и Деньги...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here