लद्दाख में भयानक हादसा, टैंक युद्ध अभ्यास के दौरान JCO समेत 5 जवान शहीद

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में 28 जून की रात एक JCO समेत 5 जवानों की मौत हो गई। ये जवान T-72 टैंक से श्योक नदी पार कर रहे थे। नदी में अचानक पानी बढ़ने की वजह से टैंक फंस गया और जवानों की मौत हो गई।

लेह की फायर एंड फ्यूरी 14 कॉर्प्स के मुताबिक, 28 जून की रात मिलिट्री एक्सरसाइज से लौटने वक्त ईस्टर्न लद्दाख के सासेर ब्रांगसा में आर्मी टैंक श्योक नदी में फंस गया। रेस्क्यू करने के लिए टीमें पहुंची, लेकिन नदी में तेज बहाव की वजह से जवानों को बचाया नहीं जा सका।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि, घटना शुक्रवार-शनिवार रात 1 बजे चीन सीमा से लगे LAC के चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुआ। पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

हादसे में मारे गए जवानों के नाम रिसालदार एमआर के रेड्डी, दफादार भूपेंद्र नेगी, लांस दफादार अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान, नागराज पी हैं।

आमतौर पर इस टैंक पर कमांडर, एक गनर और एक ड्राइवर होता है। प्रैक्टिस के दौरान इसमें 5 जवान सवार थे। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नदी के ऊपरी इलाके में बारिश के चलते पानी बढ़ गया। रात होने के चलते जवानों को इसका पता नहीं चल सका।

T-72 टैंक 5 मीटर (16.4 फीट) गहरी नदियों को पार करने की क्षमता रखता है। यह एक छोटे डायामीटर वाले स्नॉर्कल की मदद से नदी पार करता है। इमरजेंसी के लिए इस पर सवार क्रू के सभी सदस्यों के रीब्रीदर दिया जाता है।

अगर टैंक का इंजन पानी के भीतर बंद हो जाता है, तो इसे 6 सेकंड के भीतर फिर से चालू करना होता है। ऐसा नहीं करने पर कम दबाव होने के कारण T-72 के इंजन में पानी भर जाता है।

- Advertisement -

Latest news

Мелбет вход: полный обзор букмекерской конторы Melbet.com для России

Букмекерская контора Melbet.com продолжает набирать популярность среди российских игроков благодаря удобному интерфейсу, широкому выбору спортивных событий и выгодным коэффициентам. В этой статье мы подробно...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Beste Deutsche On-line Casinos 2025: Ggl-lizenziert & Seriös

"Expire Besten 17 On The Web Casinos Im VergleichContentBeliebte SpieleSind Online Casinos In Deutschland Erlaubt? Live On Line Casino Spiele: Online Roulette Und Blackjack...

Исследование основного портала казино и систем вознаграждений

Исследование основного портала казино и систем вознаграждений Главный портал казино обеспечивает игрокам не только возможность доступа к игровым автоматам, но и предлагает различные программы лояльности,...

Experience Thrilling Sports Betting with 1xBet Kenya – A Fan’s Guide

As a passionate sports fan in Kenya, nothing beats the excitement of cheering for your favorite teams and players. But what if you could...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here