राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में लेनोवो ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप ‘लेनोवो थिंकबुक ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले’ शोकेश किया है। इसके अलावा मोटोरोला ने एक फोल्डेबल फोन पेश किया है, जो पूरी तरह से राउंड फोल्ड हो सकता है।
वहीं सैमसंग ने गैलेक्सी रिंग अनवील की और शाओमी ने SU7 कार पेश की है। यह इवेंट 26 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगा। इस इवेंट में पेश किए गए कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
मोटोरोला फोल्डेबल फोन
अमेरिकी टेक कंपनी मोटोरोला ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह अब तक आए किसी भी फोल्डेबल फोन की तुलना में ज्यादा फोल्ड हो सकता है। इस फोन की शेप में आप अपने हिसाब से बदलाव कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसे घड़ी की तरह अपनी हथेली में भी पहन सकते हैं।
लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप ‘लेनोवो थिंकबुक ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले’ शोकेश किया है। यह 17.3 इंच के बॉर्डर-लेस डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी ट्रांसपेरेंसी 55% है।
इसमें 720 पिक्सल रेजोल्यूश के साथ माइक्रो-LED स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। लैपटॉप में ट्रांसपेरेंट की-बोर्ड एरिया भी दिया गया है, जिसमें एक फ्लोटिंग फुटपैड डिजाइन है।