hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

लगातार भूकंप के झटके से दहशत में लोग ; 11 घंटे में 7 बार हिली गुजरात की धरती

गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों से दहशत का माहौल बन गया। जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब 11 घंटे के भीतर सात बार धरती डोली।

सबसे तेज झटका सुबह 6:19 बजे 3.8 तीव्रता का दर्ज किया गया। बार-बार आ रहे झटकों के चलते लोग घरों से बाहर निकलकर खेतों और खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6:19 बजे से 8:34 बजे के बीच सात भूकंपीय झटके रिकॉर्ड किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

कब-कब महसूस हुए भूकंप के झटके

06:19 बजे: तीव्रता 3.8 (सबसे तेज)

06:56 बजे: तीव्रता 2.9

06:58 बजे: तीव्रता 3.2

07:10 बजे: तीव्रता 2.9

07:13 बजे: तीव्रता 2.9

07:33 बजे: तीव्रता 2.7

08:34 बजे: एक और झटका महसूस किया गया

आईएसआर की रिपोर्ट के मुताबिक, इन भूकंपों का केंद्र उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व (ENE) दिशा में रहा। झटकों की गहराई 6.1 से 13.6 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार रात 8:43 बजे भी इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

लगातार झटकों के कारण ग्रामीण इलाकों में लोग सुरक्षा के लिए घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 1 =

Back to top button