राष्ट्र आजकल लाइफस्टाइल | लड़के जब प्रेम में होते हैं तो करते हैं ये छोटी-मोटी चीजें, लड़कियों को आती हैं बेहद पसंद हे कई बार लड़के आसानी से अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं कर पाते हैं लेकिन अक्सर वे अपनी हरकतों से यह जाहिर करते हैं कि उन्हें सामने वाली लड़की से कितना प्रेम है। लड़कों को जब सच्चा प्रेम होता है, तो वे वो सब करने लगते हैं, जो उन्होंने कभी नहीं किया होता है लेकिन प्रेम उनसे सब करवा देता है। वे हर चीज करने लगते हैं जिससे सामने वाली लड़की को खुशी मिले। ऐसे में वे बहुत छोटी- छोटी चीजें करके अपने प्रेम की अभिव्यक्ति करते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए प्रेम में लड़के लड़कियों के लिए कौनसी छोटी -मोटी चीजें करते हैं। रोड पर ट्रेफिक वाली बाजू चलना जब लड़के प्रेम में होते हैं तो जिस लड़की से वे प्रेम करते हैं, उसे वे कभी भी भीड़ वाली साइड नहीं चलने देते हैं। भीड़ वाली साइड वे स्वयं चलते हैं और सेफ साइड पर लड़की को चलने देते हैं। ये हरकत लड़के बातों ही बातों में अक्सर कर देते हैं और लड़कियों को पता नहीं चलता है। इसके पीछे की बात यह है कि जब वह किसी से प्रेम करते हैं तो उसके प्रति जिम्मेदारी रखना पसंद करते हैं इसलिए वे ऐसा करते हैं। कपड़ों को फोल्ड करना जब आप जल्दबाजी में होते हो तो वे आपके बिखरे हुए कमरे में आपके कपड़ों को फोल्ड करने लगते हैं। ताकि आपकी थोड़ी बहुत सहायता हो जाए। आप जब कमरे से निकलो तो आपको अपना रूम देखकर अच्छा लगे। लड़कों की प्रवृत्ति नहीं होती है कि वे इस तरह की चीजें करें क्योंकि उनका खुद का रूम बिखरा हुआ रहता है। लेकिन जब वे ऐसा कुछ करते हैं तो लड़कियों को वाकई यह बहुत पसंद आता है। लड़कियां उनसे खूब प्रेम करती हैं। खाना बनाने में सहायता कई सारे लड़कों को खाना बनाना न तो आता है और न ही खाना बनाने में रूचि लेते हैं लेकिन जब उन्हें किसी लड़की से सच्चा प्रेम हो जाता है तब वे खाना बनाने में उसकी सहायता करने की कोशिश करते हैं। भले ही वे ऐसे में कई बार काम बढ़ा देते हैं लेकिन वे हार नहीं मानते हैं। ऐसे में लड़कियों को उनकी यह बात बहुत पसंद आती है कि किस तरह वे लड़की के लिए हर चीज करने को तैयार रहते हैं। अपने हाथों से खिलाना लड़के अपने प्रेम की अभिव्यक्ति उस ढंग से कभी नहीं कर पाते, जिस ढंग से लड़कियां करती हैं। ऐसे में जब उनके मन में बहुत अधिक प्यार उमड़ता है तो वे खाते-खाते बीच में ही अचानक साथ वाली लड़की को अपने हाथों से खिलाते हैं। कई बार वे कोशिश करते हैं कि यदि लड़की को वो चीज पसंद है, जो उन्होंने ऑर्डर की है तो वे चाहते हैं कि उनकी तुलना में लड़की उसे ज्यादा खाए।