लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान:बोले- 2024 में राहुल गांधी होंगे PM कैंडिडेट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे। न्यूज एजेंसी PTI को दिए ईमेल इंटरव्यू में कमलनाथ ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक जा रही भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी की तारीफ की है।

इंटरव्यू में कमलनाथ ने कहा कि दुनिया के इतिहास में किसी ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दी हैं। उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश की जनता के लिए करते हैं जो किसी को भी सत्ता में बैठाती है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि संगठन को धोखा देने के बाद पार्टी में ‘गद्दारों’ के लिए कोई जगह नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी में वापसी की कोई संभावना है? इस पर कमलनाथ ने कहा कि मैं किसी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन जिन ‘गद्दारों’ ने पार्टी को धोखा दिया। इसके कार्यकर्ताओं का विश्वास तोड़ा, उनके लिए संगठन में जगह नहीं है।

बीजेपी के सीएम बदलने से भी नहीं पड़ेगा फर्क
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा किसी भी मुख्यमंत्री को बदल सकती है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि लोगों ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में संगठन में बदलाव की पहल की जाएगी। मध्य प्रदेश में अगले साल के अंत में चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में भाजपा से सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

मध्य प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों में कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर किए जा रहे आंदोलनों को लेकर भी कमलनाथ ने बड़ी बात कही। कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद जल्द ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

- Advertisement -

Latest news

Releases Avitsa Aviator-predictor

Escalibud Aviator-predictor: About Level Up The Aviator Game! This Kind Of App Employs The Prediction Prowess To Be Able To Help You Your Own...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Myjackpot Com Casinosunda Ücretsiz Online Slotlar Oyna

Türkiyedeki En Çok Kazandıran Slot Machine Game Siteleri: Güncel Liste Ve İncelemelerContentJackpot OyunlarıEn Iyi Meyve SlotlarıTürkiyedeki En Çok Kazandıran Slot Siteleri: Güncel Liste Ve...

Мостбет и Казахстане Лучший выбрать Для Ставок в Спорт И Игры В Казино

Mostbet Зеркало Рабочее проход На Официальный Сайт МостбетContentМожно Ли сделать Ставки Live?Регистрация В Mostbet: Пошаговое Руководство По Созданию АккаунтаБукмекерская Контора Mostbet: такие Коэффициенты И...

Top UK Online Casinos 2025 Safe and Secure Gambling Sites.316

Top UK Online Casinos 2025 - Safe and Secure Gambling Sites ...

Plinko België Ontdek De Beste Strategieën En Concepts Voor Winsten_1

Plinko Iphone App BetrouwbaarContentPlinko België Ontdek De Beste Strategieën En Concepts Voor Winsten_1″Wat Echte Spelers Zeggen Over PlinkoWat Zijn» «de Minimale Inzetbedragen Voor Plinko...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here