hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
लाइफस्टाइल

लू से बचाव के लिए क्या है जरूरी ??

सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरु किए तो पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। तल्ख होते मौसम में लू लगने की आशंका और भी बढ़ गई है। खासतौर पर नौकरीपेशा, कर्मचारी और छोटे-बड़े बच्चों को। ऐसे में घर और बाहर के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर रहता है। हर किसी को अपना काम करने बाहर निकलना ही पड़ता है। ऐसी स्थिति में लू से बचने के लिए पानी ज्यादा पीना चाहिए।

यदि आप पानी नहीं पी पा रहे हैं तो नारियल पानी, नींबू पानी, सौंफ का पानी ले सकते हैं। तुलसी और मीठी नीम में नींबू डालकर सुबह के समय पानी पी सकते हैं। धूप में निकल रहे हैं तो अपने शरीर को थोड़ा ढककर बाहर निकलें। इसके कारण तेज धूप आपके शरीर पर असर कम डालेगी। खाने में तीखा, मसाले या तली हुई वस्तुएं कम से कम खाएं, क्योंकि इनको पचाने के लिए शरीर को पानी की ज्यादा आवश्यकता पड़ती है।

गर्मी में दोनों समय दाल, चावल, रोटी हल्का भोजन करें। फ्रिज में रखकर बासी भोजन खाने से बचें। ताजा भोजन ही खाएं। बहुत ज्यादा गर्मी है तो अपनी जेब में प्याज रखें। विशेषज्ञों द्वारा खानपान और दिनचर्या में कुछ सावधानी रखकर लू की चपेट में आने से बचने के तरीके नईदुनिया के पाठकों को बताए।

इन बातों का रखें ध्यान

• भारी खाना, ज्यादा चाय-काफी पीने से बचाव करें

• सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखें, छांव में आराम करें

• नमक-चीनी वाला नींबू पानी, छाछ, सत्तू या केरी का पना लें

• तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी या ज्यादा कमजोरी होने पर डाक्टर को दिखाएं

• हल्का खाना खाएं और ज्यादा तला-भुना खाने से बचें

आहार में रखें ध्यान

• नारियल पानी, नींबू पानी, सौंफ का पानी लें

• तुलसी और मीठी नीम में नींबू डालकर सुबह लें

• ज्यादा से ज्यादा पिएं पानी

• मिर्च मसाला या तली वस्तुएं कम से कम खाएं

• फ्रीज का पानी पीने से बचें। मटके का पानी पिएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 18 =

Back to top button