hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

लव जिहाद: पुलिस ने मुस्लिम युवक को किया गिरफ्तार, आरोपित ने नाम हिंदू बदल कर युवती से की दोस्ती 

राहुल बनकर किया था गुमराह, असलियत सामने आने पर पीड़िता को किया कैद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। गायिका युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बाणगंगा पुलिस ने मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नाम बदल कर युवती से दोस्ती की और शारीरिक संबंध भी बना लिए। पीड़िता को कई दिनों तक बंधक बना कर रखा गया। टीआइ सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता विभिन्न आयोजनों में गाने जाती है। फरवरी 2024 में वह एक इवेंट के लिए सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल गई थी। उसने दो साल के लिए पीजी में रूम लिया और रहने लगी। इस दौरान आरोपित से परिचय हुआ और उसने अपना नाम राहुल बताया। अगस्त 2024 को आरोपित बातचीत के बहाने रूम पर ले गया और शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। विरोध करने पर उसने पीड़िता की मांग में सिंदूर भरा और कहा कि वह आज से उसका पति है।

कुछ समय बाद पता चला राहुल तो मुस्लिम है और उसके कई लड़कियों से संबंध भी हैं। पीड़िता द्वारा आपत्ति लेने पर आरोपित ने बताया उसका नाम मोहम्मद राहुल पुत्र अब्दुल शेख है और मुसलमान है। आरोपित ने उसको कैद कर लिया और मारपीट करने लगा।

अक्टूबर 2025 को पीड़िता मौका देख कर घर से निकली और सीधे दिल्ली में रहने वाली सहेली के पास पहुंची। दिल्ली में ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसी साल मार्च में पीड़िता मां के पास आ गई और मां के बेटे को लेकर रहने लगी। आरोपित ने उसकी जानकारी निकाल ली और मिलने के बहाने आ गया। उसने पुनः संबंध बनाए और मारपीट की। पीड़िता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद ली और आरोपित को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टीआइ के अनुसार आरोपित पुलिस को बरगला रहा है। उसने मोहम्मद राहुल नाम बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह खुद को डिजाइनर बता रहा है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − thirteen =

Back to top button