मां के साथ खेत पर गई दो बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/भोपाल। रातीबड़ के आमला गांव में शुक्रवार को खेत पर बने एक तालाब में डूबने से सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों बहनें तालाब में लगे पानी के पाईप को पकड़ कर खेल रही थीं, तभी पैर फिसलने से गहराई में चली गईं। घटना के समय बच्चियों की मां भी खेत पर गेहूं साफ कर रही थी। करीब डेढ़ घंटे बाद उनकी नजर पड़ी, तो बच्चियां तालाब में मृत हालत में दिखी। इस दुखद हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मां के साथ ही गई थीं खेत पर

रातीबड़ थाने के प्रभारी मनोज पटवा के मुताबिक राजाराम वर्मा ग्राम बड़झिरी में रहते हैं। खेती किसानी के साथ ही वह घर के पास ही हार्डवेयर और अन्य सामान की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी चिंताबाई के अलावा पांच बच्चे हैं। घर से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम आमला में राजाराम का खेत है, जहां उन्होंने कुछ समय पहले ही एक तालाब बनवाया है। इस तालाब में कई फीट तक पानी भरा हुआ है। शुक्रवार सुबह राजाराम दुकान पर चले गए थे और सबसे बड़ी बेटी पायल, दूसरे नंबर की बेटी रिदिमा और सबसे छोटा बेटा मधुसूदन घर पर था। दोपहर में उनकी पत्नी चिंताबाई तीसरे नंबर की बेटी 13 साल की दीप्ति और चौथे नंबर की बेटी 10 साल की तनुश्री को अपने साथ लेकर खेत चली गई। यहां चिंताबाई गेहूं साफ करने के काम में लगी गई, जबकि दोनों बेटियां खेत पर बने तालाब के पास खेलने लगी।

काम से फ्री होने के बाद जब चिंताबाई का ध्यान गया, तो बच्चियां दिखाई नहीं दी। उन्होंने आवाज लगाई तो भी कोई जवाब नहीं मिला। इधर-उधर देखने के बाद चिंताबाई तालाब के पास पहुंची तो एक बच्चे के कपड़े दिखाई दिये। उन्होंने शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया, जिन्होंने तालाब में उतरकर दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और लाश परिजनों को सौंप दी।

- Advertisement -

Latest news

Chicken road game download: entertainment, brain training &

Chicken Road Game Download: Entertainment, Brain Training & Mental Benefits for Indians Explore how the Chicken Road Game offers fun, sharpens your mind, and boosts...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sweet Bonanza 100 – klassikern i ny tappning

 Sweet Bonanza från Pragmatic Play är en av de mest populära online-slotspelen bland svenska spelare. Nu har denna klassiker fått en spännande uppgradering med...

Наилучшие интернет-казино с выбором слотов и акций

Наилучшие интернет-казино с выбором слотов и акций Топовые онлайн-казино предлагают геймерам не только разнообразный набор развлечений, но и значительные бонусы, которые могут значительно расширить шансы...

SpinRise Spielsaal: Beste Spiele und zuverlässiger Kontoschutz

Inside akuten Spielproblemen anraten die autoren, geradlinig Beziehung unter einsatz von nationalen Hilfsorganisationen aufzunehmen. Damit Währungsumrechnungsgebühren zu vermeiden, aufführen Die leser bevorzugt within Ecu....

– Официальный сайт Pinco играть онлайн Зеркало и вход.4481

Пинко казино - Официальный сайт Pinco играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here