मां ने अंडा करी बनाने से किया इनकार तो बेटे ने मार डाला: आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । ओडिशा के गंजाम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बूढ़ी मां को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने अंडा करी बनाने से इनकार कर दिया था। घटना ओडिशा के गंजाम की है। 50 साल की त्रिबेनी नाइक दशहरे पर अपने बेटे के पास आई थी। बेटा सनातन शराब पीकर घर लौटा और उसने त्रिबेनी से अंडा करी बनाने कहा। त्रिबेनी के मना करने पर सनातन ने उसका सिर दीवार पर दे मारा।

शोर-शराबा सुनकर आए पड़ोसी आए लेकिन सनातन के सिर पर खून सवार देखकर कोई उसे रोक नहीं सका। बाद में सनातन ने त्रिबेनी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक तरसिंग थाना क्षेत्र के गजपदार गांव की रहने वाली त्रिबेनी कुछ साल पहले अपने बेटे सनातन की प्रताड़ना के चलते घर छोड़कर चली गई थी। वह आंध्र प्रदेश में एक प्रॉन प्रोसेसिंग फैक्ट्री में काम कर रही थी। सनातन की पत्नी ने भी गुस्से और यातना के कारण उसे छोड़ दिया था। वह अपने माता-पिता के घर में रह रही है।

दशहरा होने के कारण त्रिबेनी अपने गांव गजपदार आई थी। वह अपने बेटे के पास ही रुकी थी। शुक्रवार की शाम सनातन ने अपनी मां को रात के खाने में अंडा करी बनाने को कहा और शराब लेने निकल गया। जब वह लौटा तो नशे में धुत था। उसने मां को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई।

घटना की खबर मिलते ही तरिसंग थाने की टीम शनिवार सुबह सनातन के घर गई। उन्होंने त्रिबेनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से हत्या में इस्तेमाल रॉड को जब्त कर लिया गया। आईआईसी प्रदीप्त कुमार दास ने कहा कि पुलिस ने सनातन को भी गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

Latest news

1Win Azerbaycan bukmeker Rsmi Veb Sayt.3126

1Win Azerbaycan bukmeker – Rəsmi Veb Saytı ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Handleiding voor het spelen.207

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Handleiding voor het spelen ...

La Strada delle Galline Un Viaggio Straordinario nel Gioco delle Avventure

La Strada delle Galline: Un Viaggio Straordinario nel Gioco delle Avventure Indice Introduzione Caratteristiche Principali ...

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами Одним из ключевых факторов, завлекающих пользователей в интернет-казино, становятся премии. Подбор подходящего казино с заманчивыми акциями может существенно увеличить...

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении Контроль лицензионных игровых машин в казино является ключевым аспектом обеспечения честной игры и безопасности пользователей. Разрешение гарантирует, что...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here