मां ने अपने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद एक घर के पीछे खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड में फेंका

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दतिया गांव में रविवार रात को मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां मां ने अपने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद एक घर के पीछे खुले आसमान के नीचे फेंक दिया। जबकि रात्रि में बारिश भी हो रही थी और न्यूनतम तापमान भी करीब 15 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन इस कड़ाके की ठंड को हराकर शिशु जीवित रहा। वहीं एक अन्‍य महिला ने शिशु के रोने की आवाज सुनी और अपने स्वजनों को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद उन्होंने राजगढ़ थाने पर जानकारी दी इस पर मौके पर राजगढ़ पुलिस पहुंची और नवजात शिशु को सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को धार के जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। यहां पर बच्चे का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार ग्राम दत्तीगंव गांव में पांचुड़ी बाई नामक महिला के घर के पीछे रविवार की रात्रि करीब 7:00 बजे नवजात की रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर महिला ने अपने स्वजनों को सूचना कप। दोनों ने घर के पीछे जाकर देखा तो एक नवजात शिशु प्लास्टिक के थैले में पैक था। थाना प्रभारी संजय कुमार रावत ने बताया कि दत्तीगांव में एक घर के पीछे अज्ञात माता-पिता नवजात को परित्याग कर असुरक्षित स्थान पर छोड़कर चले गए। इस पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच में जुट गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा रितेश पाटीदार ने बताया नवजात करीब 8 से 10 दिन का है। नवजात की हालत में सुधार है। जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino po wpłacie bonusowej?

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino po wpłacie bonusowej?Wypłata pieniędzy z Slottica Casino po skorzystaniu z bonusu to proces, który wymaga spełnienia określonych warunków....

Sugar Rush: Analisi della Popolarità del Gioco da Casinò di Pragmatic Play in Italia

 Nel panorama dei giochi online‚ Sugar Rush di Pragmatic Play si distingue per la sua grafica accattivante e meccaniche innovative che attraggono molti giocatori...

Mines Game Online Real Money: Win Big from Home

 Review of Mines by Spribe: How It Shines for Indian Players For players in India seeking thrilling and straightforward online casino games, Mines by Spribe...

Hvorfor blandet den ferske kyllingen seg med sporet? Den nye latteren informerte meg.

«har eksistert i over 175 aldre, den første søkingen på nettet i 1847. Men siden den klassiske punchlinen kan være overbrukt, åpner den en...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here