मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने किया भारत का अपमान, अब मांगी माफी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। मालदीव की बर्खास्त मंत्री मरियम शिउना ने एक बार फिर भारत का अपमान किया और फिर माफी भी मांगी है। उन्होंने विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) को निशाना बनाने के लिए अशोक चक्र का इस्तेमाल किया। इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। विवाद होने के बाद मरियम ने इसे हटा दिया और माफी मांगी।

दरअसल, शिउना ने MDP पर निशाना साधने के लिए X पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें MDP के कैंपेन पोस्टर पर तिरंगे का अशोक चक्र और भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनाव चिन्ह कमल का फूल लगाया गया था।

पोस्ट में मरियम ने लिखा, “MDP रास्ता भटक रही है। मालदीव के लोग उनके साथ गलत रास्ते पर नहीं जाना चाहते।”

इसके पहले मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी विवाद के बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया गया था।

मरियम ने इस मामले पर माफी मांगी है। उन्होंने X पर लिखा, ‘मैं मेरी पोस्ट की वजह से हुए भ्रम को लेकर माफी मांगती हूं। मुझे पता चला कि MDP के पोस्टर में इस्तेमाल हुई तस्वीर भारतीय ध्वज से मिलती-जुलती है। गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ। मुझे खेद है। मैंने कुछ भी जानबूझकर नहीं किया।

उन्होंने आगे लिखा, “मालदीव, भारत के साथ संबंधों को बहुत महत्व देता है। मैं ध्यान रखूंगी कि भविष्य में मेरी तरफ से इस तरह की गलत न हो। पोस्ट करने से पहले सब वेरिफाई करूंगी।”

मरियम की टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है जब भारत ने हाल ही में मालदीव को दी जाने वाली मदद जारी रखने का फैसला किया था। इसे लेकर मालदीव के विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर को धन्यवाद कहा था। अब सोशल मीडिया पर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भारत जरूरी सामान जैसे चावल, शक्कर, प्याज मालदीव को देगा। भारतीय तिरंगे का अपमान दिखाता है कि भारत को मदद नहीं करनी चाहिए।

7 जनवरी के बाद भारत-मालदीव के बीच तनाव बढ़ा
7 जनवरी को भारत में हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड हुआ। वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप दौरा था।

दरअसल, PM मोदी ने लक्षद्वीप दौरे का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें खूबसूरती के लिहाज से लक्षद्वीप अब मालदीव को टक्कर देता नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि लक्षद्वीप जाएं।

इससे मालदीव के मंत्री और नेता नाराज नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही कहा कि भारत सर्विस के मामले में मालदीव का मुकाबला नहीं कर सकता।

- Advertisement -

Latest news

Новое зеркало Мелбет 2025: как обойти блокировки и играть без проблем

Новое зеркало Мелбет 2025: Быстрый доступ к любимой букмекерской конторе Автор статьи: Андрей Бондаренко | Проверял: Светлана Донмез Опытные эксперты с многолетним стажем в сфере iGaming...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Bonus In assenza di Tenuta Pronto 2025 Migliori Premio Confusione

Pure naturalmente sono concetti abbastanza simili ancora, dopotutto, non sarebbe neanche un fallo dire quale Gratifica Casino Escludendo Fondo anche Welcome Gratifica siano sinonimi, nell’posto dei...

Greatest Casinos on the internet United states of america 2025 A real income, Incentives & The fresh Sites

However, full-aside on-line casino playing stays from-restrictions on the Gold State. Lotteries are running from the 48 jurisdictions, as 747 check well as forty...

Sweet Bonanza Xmas: Festive Fun for Canadian Players

 The online slot game Sweet Bonanza Xmas, developed by Pragmatic Play, has brought a deliciously festive twist to the popular Sweet Bonanza series, capturing...

Online Casinos in Australia Trusted Platforms.292

Online Casinos in Australia - Trusted Platforms ▶️ PLAY ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here