इंदौर राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | राजेन्द्र थाना इलाके के राजीव गांधी चौराहे पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक महिला 100 से ज्यादा की स्पीड से कार दौड़ाते हुए चौराहे पर स्टैंड पर खड़े ऑटो में जा घुसी। स्पीड ज्यादा हाेने से एक के बाद चार ऑटो हादसे की चपेट में आ गए।इनमें से तीन ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को ज्यादा चोट आई है। अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है लड़की को ठीक से गाड़ी ड्राइव करते नहीं आती थी और उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया। इससे कार की स्पीड 100 के ऊपर चली गई और वह उसने नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद कार की नंबर प्लेट टूट गई। उसमें मानव अधिकार संघ भी लिखा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार फॉरच्यूनर कार को एक लड़की चला रही थी। कार बहुत तेजगति से दौड़ रही थी।
हमारे देखते ही देखते लड़की ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों पर कार चढ़ा दी। इसके चपेट में एक अन्य ऑटो भी आ गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ऑटो उछलकर सड़क किनारे से रोड पर फिंका गए। वहीं, उसमें सवार लोग भी करीब 10 फीट उछलकर दूर जा गिरे। इसके बाद हम दौड़े और दोनों को उठाकर रिक्शा में लेकर अस्पताल रवाना हुए। इसके बाद मौके पर पहुंची 108 भी दो घायलों को लेकर अस्पताल रवाना हुई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।