देश की सबसे बड़ी दारुल उलूम ताजुल मसाजिद में निकाह की गाइडलाइन बदली, अब एक दिन में मसाजिद में सिर्फ 7 निकाह की इजाजत

- Advertisement -
- Advertisement -

भोपाल राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | देश की सबसे बड़ी दारुल उलूम ताजुल मसाजिद में निकाह की गाइडलाइन बदल गई है। अब निकाह के लिए दूल्हों की भीड़ नजर नहीं आएगी। इस व्यवस्था में सुधार की खातिर प्रबंधन ने तय किया है कि अब एक दिन में मसाजिद में सिर्फ 7 निकाह की इजाजत होगी।मसाजिद के आंगन में टेंट लगाकर निकाह की परमिशन नहीं दी जाएगी। यहां संचालित दारुल उलूम मदरसा में पढ़ाई के दौरान दोपहर में किसी निकाह को अनुमति नहीं मिलेगी। दारुल उलूम ताजुल मसाजिद प्रबंधन ने मसाजिद मेंं भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। इसकी एक वजह मदरसा और यहां होने वाली धार्मिक गतिविधियां भी हैं। अभी एक दिन में 30 से 35 निकाह के आयोजन मसाजिद में होते थे।तीनों गुंबद के नीचे 7 मेहराब में 7 सेक्शनप्रबंधन ने तय किया है कि तीनों गुंबद के नीचे 7 मेहराब में 7 सेक्शन बनाएंगे। हरेक में एक निकाह की अनुमति दी जाएगी। इस सिलसिले में दारुल उलूम ताजुल मसाजिद के मुखिया प्रो. हस्सान खान की शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी व मसाजिद कमेटी के प्रभारी सचिव यासेर अराफत के साथ बैठक हुई। प्रो. खान ने मसाजिद में अधिक निकाह होने पर वहां की व्यवस्थाएं प्रभावित होने, अतिरिक्त बिजली खर्च आने व स्वच्छता का मुद्दा उठाया।पंजीयन कराते वक्त लिखाना होगा ताजुल मसाजिद का नामबैठक में तय हुआ कि अब एक दिन में सिर्फ 7 निकाह ताजुल मसाजिद में हो सकेंगे। यह भी वह निकाह होंगे, जो मसाजिद कमेटी में पंजीयन कराते समय निकाह का स्थान ताजुल मसाजिद लिखवाएंगे। ये निकाह भी असिर और मगरिब की नमाज के बीच के समय में होंगे।प्रो. खान ने भी ये स्पष्ट किया कि दोपहर में ऐसे आयोजन की परमिशन नहीं होगी। उनके मुताबिक वे पूर्व में ही निकाह के समय वीडियोग्राफी एवं फोटो खींचने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। शहर काजी नदवी ने कहा कि वे पिछले 3 साल से शादी-ब्याह सादगी से करने की मुहिम चला रहे हैं। सबको परामर्श दे रहे हैं कि पड़ोस की किसी भी बड़ी मस्जिद में निकाह का आयोजन कर लें।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.1081

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Unlock Free Spins

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Unlock Free Spins If you're looking for a premier online gaming experience that marries excitement with rewards, look...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.116

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Vavada Зеркало Вход на официальный сайт.2988

Вавада казино | Vavada Зеркало Вход на официальный сайт ...

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Enjoy Secure Gaming

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Enjoy Secure Gaming Welcome to the exciting world of Crowngreen Casino, where you can test your luck and...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here