मध्य प्रदेश में लंपी वायरस के अटैक से तड़प-तड़पकर मर रहे मवेशी: मंत्री बोले-सब कंट्रोल में; प्रदेश में लगातार बिगड़ रहे हालात

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मध्यप्रदेश में लंपी वायरस के अटैक से मवेशी तड़प-तड़पकर मर रहे हैं। घरों के चबूतरों और बाड़ों में दर्द से रंभाती गायों को देख लोगों की आखों में आंसू आ रहे हैं। कुछ गायों और बछड़ों का शरीर इतना गल गया है कि वे तड़पते हुए सांस लेने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थनाएं की जा रही हैं कि भगवान इन मवेशियों को जल्दी उठा लें।

इधर, सरकार इन सबसे बेखबर है। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल से जब सवाल किया तो उनके पास कोई जवाब नहीं है, जबकि इंदौर के नजदीक एक गांव में खुद सरपंच ने 25 से ज्यादा गायें मरने की बात कही है। गांव से दूध खरीदना बंद कर दिया है। लोगों को आशंका है कि सरकार ने कदम नहीं उठाया तो मध्यप्रदेश में भी राजस्थान जैसे हालात बन सकते हैं। वहां भी जब लंपी का शुरुआती दौर था, तो सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हालात लगातार बिगड़ते चले गए। राजस्थान सरकार का कहना था- सब कंट्रोल में है। यही कहना मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री का भी है- सब नियंत्रण में है।

इंदौर शहर से 60 किमी दूर देपालपुर का सेमदा गांव। गांव के रमेश गायों को सहलाते हुए खुद हल्दी से इलाज करते दिखे। उनके पास ही बैठे किसान कमल ने बताया कि गांव में 200 गायें बीमार हैं। हमारी नींद उड़ी हुई है।

मीडिया टीम कुछ आगे बढ़कर रामचरण बमोत्रिया के बाड़े में पहुंची। हमारे सामने ही एक गाय ने दम तोड़ दिया। रामचरण ने जेसीबी बुलवाई और गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में गड्‌ढा खुदवाकर गाय को दफनाया। पवन ने बताया कि उनकी दो गायों की मौत हो चुकी है। अभी तीन गायें और एक बछड़ा बीमार है।

जब हमने सरपंच गजराज बमोत्रिया से बात की तो उन्होंने 25 से 30 गायों के मरने की बात कही। गांव की सौदराबाई ने 50 गायों की मौत की बात कही। रश्मि चौहान और दिनेश केवट ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रोज एक गाय की मौत हो रही है।

उधर, पशु चिकित्सा विभाग सिर्फ 1 गाय के मरने और 89 बीमार में से 72 गायों के रिकवर होने की बात कह रहा है, लेकिन मैदानी हकीकत इसे सिरे से झुठलाती है। आज मंगलवार सुबह ही गांव के कल्याण पटेल, जगन्नाथ मालवीय और रमेश की गायों ने दम तोड़ दिया।

सेमदा गांव के पास खटवाडी, खजरिया, लिम्बोदा सहित 15 से ज्यादा गांव हैं, लेकिन लंपी वायरस ने इसी गांव पर पूरी तरह से अटैक किया है। बीमार गायें भी स्वस्थ गायों के साथ रखी गई हैं। इससे बीमारी भी तेजी से फैल रही है। पशुपालकों के मुताबिक, सरकारी वेटरनरी का अमला तीन-चार दिन पहले आया था। गायों को देखा, इंजेक्शन लगाया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। देपालपुर नगर परिषद ने हर मंगलवार को यहां लगने वाले पशु हाट बाजार पर रोक लगा दी है।

अशोक सोलंकी ने 50 हजार रुपए का लोन लेकर गाय खरीदी है और उसकी हालत नाजुक है। लोगों ने उनसे दूध खरीदना बंद कर दिया है। गांव के बद्रीनारायण तंवर ने बताया कि कुछ साल पहले तक गायों का बीमा होता था, लेकिन अब नहीं होता। किसान 30 हजार रु. से लेकर 70-80 हजार रुपए में गायें खरीदकर लाते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनका सिर्फ दूध का ही व्यवसाय है। 15 दिन में सबकुछ चौपट हो गया।

मंदसौर जिला राजस्थान बॉर्डर से लगा हुआ है। जिले के हर 6वें गांव में लंपी का कहर है। हफ्ते भर पहले 2 गांव सिंदपन और धमनार की 2 गायों में लंपी की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब विभाग ने 10 पशुओं की मौत की पुष्टि की है। लेकिन, मौत का आंकड़ा इससे ज्यादा है।

पशुपालन विभाग ने भी माना है कि जिले के करीब 150 गांवों में 700 गोवंश में वायरस के लक्षण हैं। मंदसौर शहर में ही 25 गोवंश में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। इन गोवंशों को कांजी हाउस भेजा गया है। ओम बड़ोदिया ने बताया कि शहर के पशुपालक बीमार गायों को छोड़ रहे हैं। पशुपालन विभाग के उपसंचालक मनीष इंगोले ने बताया कि राजस्थान की सीमा से सटे गांवों में एक लाख वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। एक लाख डोज और मंगवाए गए हैं।

- Advertisement -

Latest news

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Kasino Mostbet prvodce pihlenm.46

Kasino Mostbet - průvodce přihlášením ▶️ HRÁT ...

Vera Vegas Gratis online zum besten geben as part of Web DE Games

Man sagt, sie seien dieser tage die eine der beliebtesten Bilden des Glücksspiels unter anderem besitzen as part of das Zyklus drei & weitere...

1XBET Ставки нате больше 70 спортивных дисциплин!

Контора честью сотрудничает из профильными сайтами, защищающими права инвесторов (в том числе нашу площадку). У обнаружении промахов (несправедливая автоблокировка, аномальный артрасчет ставки а также...

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов Казино казино онлайн поставляет пользователям удобный интерфейс, что дает возможность без труда находить необходимые игры и секции....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here