खरगोन: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन बदमाशों की तलाश जारी, नाबालिग का अपहरण कर दिया था वारदात को अंजाम

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस के अनुसार आइटीआइ के पास झोपड़ी में भाई और 15 वर्षीय बहन करीब आठ माह से रह रहे थे। वे खेत मालिक के यहां मजदूर हैं और पास के गांव के निवासी हैं।

Source: Facebook

खरगोन (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): घटना मंगलवार रात समीपवर्ती गांव मारूगढ़ में हुई। खेत में बनी झोपड़ी में रह रहे भाई-बहन के साथ मारपीट और नाबालिग बहन का अपहरण कर तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

बालिका ने बुधवार सुबह दुष्कर्म की जानकारी तो थाने पर आकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता के स्वजनों ने आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

खेत मालिक के अनुसार रात 12.30 से एक बजे के बीच तीन लोग पहुंचे थे। इनमें दो की उम्र करीब 25 वर्ष और एक की तीस वर्ष से अधिक थी। उन्होंने भाई-बहन के साथ मारपीट की और जब उन्होंने विरोध किया तो वे वहां से चले गए लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटे और मारपीट कर किशोरी का अपहरण कर बाइक से ले गए। किशोरी के भाई के फोन करने पर मैं रात करीब 1.40 बजे खेत पर पहुंचा।

बालिका के बड़े भाई और मां ने बताया कि रात में किशोरी ने हमें भी दुष्कर्म की जानकारी नहीं दी थी। आसपास खेतों में तलाश की, लेकिन किशोरी नहीं मिली। रात करीब तीन बजे बालिका अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर घर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरी और उसके भाई से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।

थाना प्रभारी गेहलोद सेमलिया ने बताया कि बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। आरोपितों ने किशोरी को एक-डेढ़ किमी दूर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर भाग गए। वे बाइक भी छोड़ गए, जो पुलिस ने बरामद कर ली है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APK

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APKيعتبر تطبيق 1xbet APK واحدًا من أفضل الطرق للاستمتاع بالعروض الحصرية والمكافآت المتنوعة التي تقدّمها منصة 1xbet...

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1238

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznieChcesz wiedzieć, jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie? Proces wypłaty środków jest prosty,...

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here