मध्यप्रदेश में दिसंबर में कड़ाके की ठंड: जबलपुर-ग्वालियर में ज्यादा ठंड रहेगी, अभी तापमान में उतार-चढ़ाव

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मध्यप्रदेश में दिसंबर में कड़ाके की ठंड गिरेगी। इससे पूरा प्रदेश कंपकंपा जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 दिसंबर से ठंड का असर बढ़ेगा। जबलपुर और ग्वालियर सबसे ज्यादा कंपकंपाएंगे तो भोपाल-इंदौर में भी ठंड का असर रहेगा। हिल स्टेशन पचमढ़ी, नौगांव में पारा 5 डिग्री के नीचे रहने के आसार है। वहीं, अधिकांश शहरों में पारा 8 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण दो-तीन दिन से भोपाल, इंदौर समेत प्रदेशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो-तीन दिन और ऐसा ही रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद पारा तेजी से लुढ़केगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

इसलिए गिरेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। हिमालय पर अभी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसा ईरान से हवाएं नहीं आने के कारण हो रहा है। अब तक स्ट्रॉन्ग विंड सिस्टम नहीं बनने के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है। तब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तब रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे जा सकता है।

जबलपुर और ग्वालियर में ज्यादा ठंड रहेगी
मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में से ठंड का जोर शुरू होगा। सबसे ज्यादा ठंड ग्वालियर और जबलपुर के साथ बुंदेलखंड के इलाकों में रहेगी। इसके अलावा, रायसेन और भोपाल में भी अच्छी ठंड पड़ सकती है। उज्जैन और इंदौर में हवाएं के रुख पर ठंड के तेवर निर्भर हैं। अभी इंदौर में हवाएं नार्दनली होने के कारण उतने ज्यादा तापमान नीचे नहीं आ पा रहे हैं।

वर्तमान में प्रदेश के कई कई शहरों में पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की रात की बात करें तो बैतूल, भोपाल, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया आदि शहरों में पारे में एक डिग्री तक बढ़ोतरी रही। दूसरी ओर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीधी, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर में पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

नवंबर में रही रिकॉर्ड ठंड
मध्यप्रदेश में नवंबर में रिकॉर्ड ठंड पड़ी। भोपाल में अभी तक नवंबर महीने में पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यानी नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं। 13 साल बाद 10 डिग्री के नीचे यानी 9.8 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। इससे पहले 2009 में नवंबर महीने में सबसे कम रात का पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 22 साल में दूसरी बार नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Best Casinos on the internet 2025 Finest 5 Real cash Websites Examined

Partnering with app organization for example Betsoft, Visionary iGaming, Nucleus Betting, and you will Build Betting, MYB Gambling establishment provides a thorough group of...

1хбет регистрация: в взаперти вскрик на официальном сайте букмекерской конторы

Программа имеет низкие требования буква техническим параметрам телефонов и экономно расходует заряд аккума. Кстати, не следует переживать по удачный поводу того, что автоирис запрашивает...

Pin Up Casino Online Trkiye.2654

Pin Up Casino Online Türkiye ▶️ PLAY ...

Cast Your Line & Win Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!

Cast Your Line & Win: Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!Understanding the Core Gameplay of Big Bass DemoThe...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here