मध्यप्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, ग्वालियर-चंबल में नदी-नाले उफान पर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चंबल नदी का जलस्तर 4 मीटर बढ़ गया है। शिवपुरी, दतिया, भिंड और श्योपुर में बुधवार-गुरुवार की रात से बारिश का दौर जारी है। कोटा बैराज से छोड़े गए 12 हजार क्यूसेक पानी और बारिश के असर से मुरैना में राजघाट पर चंबल का जलस्तर 4 मीटर बढ़ गया है। यहां नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 11.5 मीटर नीचे है। श्योपुर में पार्वती और अमराल नदी उफान पर है। श्योपुर से कोटा हाईवे बंद हो गया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड के साथ इंदौर-भोपाल में भी तेज बारिश होने की चेतावनी दी है। पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव रहेगा। अगले कुछ दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने रीवा, नर्मदापुरम, चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों के अलावा अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, विदिशा, बुरहानपुर और खंडवा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।

डिंडोरी-मंडला जिले में अच्छी बारिश से नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। इससे जबलपुर से 20 किमी दूर भेड़ाघाट में नर्मदा नदी के धुआंधार जलप्रपात की खूबसूरती और बढ़ गई है। यहां 50 फीट ऊंचाई से नर्मदा की धारा विश्व स्तरीय संगमरमर की चट्‌टानों पर गिर रही है। नर्मदा की धारा के इस बहाव से पानी के कण धुएं जैसे दिखाई देते हैं, इसलिए इसे दूध धारा भी कहा जाता है। यहां 15 जून से 15 अक्टूबर तक पर्यटकों का जाना प्रतिबंधित रहता है, लेकिन इस बार बारिश देर से होने से अभी यहां सैलानी पहुंच रहे हैं

सतना जिले के मझगवां में 4 घंटे में 5 इंच मूसलाधार बारिश से गुरुवार दोपहर धारकुंडी स्थित श्रीपरम हंस आश्रम धारकुंडी में सैलाब आ गया। इस आश्रम में अनेक साधु-संत रहते हैं। गनीमत थी कि सैलाब दोपहर 4 बजे के करीब आया। किसी भी प्रकार की जन-धन हानि नहीं हुई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर कर बहते पानी काे जिसने देखा कांप उठा।

दो-तीन दिन से भोपाल, इंदौर में तेज बारिश थमी है। रिमझिम बारिश हो रही है, लेकिन अब यहां भी तेज बारिश होने के आसार है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया, बारिश की खाड़ी से नया सिस्टम बनने से 22 जुलाई से पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश होगी।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.10105

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Жизненное рабочее зеркало 1xbet на сегодня официальный журнал букмекерской фирмы

Оно представляет собой полную список нестандартного веб-сайта, коия позволяет пользователям исходить блокировку а также приобрести введение к собственным аккаунтам и ставкам. 1xBet вход на...

Explorando el Universo de Cashwin Casino Opiniones y Revelaciones

Explorando el Universo de Cashwin Casino: Opiniones y Revelaciones Tabla de Contenidos ...

Free Betting & Money

Poultry Road, the brand new innovative crash video game out of Inout Game, also provides another blend of ease and you will adventure. It...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here