महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री एक साल, एक महीने, 27 दिन बाद जेल से छूटे:कमिश्नर से सौ करोड़ रुपए की वसूली का लगाया था आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । आर्थर रोड जेल में बंद महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री रहे अनिल देशमुख को आज जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन पर मुंबई पुलिस कमिश्नर से सौ करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगाया था। देशमुख एक साल एक महीने 27 दिन बाद जेल से बाहर आए हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर को एक लाख रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत दी थी। सीबीआई के अनुरोध पर जमानत आदेश 27 दिसंबर तक रोका था। लेकिन, मंगलवार को कोर्ट ने रोक का समय बढ़ाने की मांग खारिज कर दी थी

जेल से निकलते वक्त जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, अजित पवार, छगन भुजबल समेत कई नेता अनिल देशमुख को रिसीव करने पहुंचे। अनिल देशमुख जेल से बाहर आने के बाद कहा- मुझे झूठे केस में फंसाया गया था। सचिन वझे के आरोप में सच्चाई नहीं है। पुलिस और सीबीआई मेरे खिलाफ सबूत पेश नहीं कर पाई। मुझे झूठे केस में 14 महीने जेल में रखा गया।

• ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग और वसूली के आरोपों से जुड़ा है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने गृहमंत्री रहते हुए सचिन वझे से हर महीने 100 करोड़ रुपए देने की मांग की थी।

• इस मामले में CBI ने अनिल देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज की थी। ED ने CBI की FIR के आधार पर कार्रवाई की है। आरोप है कि देशमुख जब महाराष्ट्र के गृहमंत्री थे तब उन्होंने बार और रेस्टोरेंट मालिकों से 4.7 करोड़ रुपए वसूले थे। ये रकम दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 के दौरान वसूली गई थी और इस रकम को मुंबई पुलिस के असिस्टेंट इंस्पेक्टर सचिन वझे के जरिए वसूला गया था।

• ED के मुताबिक, इस रकम में से 4.18 करोड़ रुपए दिल्ली की 4 अलग-अलग शैल कंपनियों में जमा किए गए। इन कंपनियों ने इस रकम को श्री साई शिक्षण संस्थान नाम के एक ट्र्स्ट को डोनेट कर दिया। इस ट्रस्ट को अनिल देशमुख और उनका परिवार ही चलाता है। यानी वसूली का पैसा शैल कंपनियों के जरिए देशमुख के ट्रस्ट में ही इस्तेमाल किया गया।

• देशमुख ने अपनी पत्नी आरती देशमुख के नाम पर मुंबई के वर्ली में एक फ्लैट खरीदा था। ये फ्लैट 2004 में नगद पैसे देकर खरीदा गया, लेकिन बिक्रीनामा फरवरी 2020 में साइन किया गया, जब अनिल देशमुख महाराष्ट्र के गृहमंत्री थे। ED इस मामले में भी जांच कर रही है।

• देशमुख परिवार की प्रीमियर पोर्ट लिंक्स नामक एक कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। ये हिस्सेदारी 17.95 लाख रुपए में खरीदी गई, जबकि कंपनी और उसके बाकी एसेट की कीमत 5.34 करोड़ रुपए की है। इस मामले में भी ED जांच कर रही है।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...

दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, अनिल विज समेत इन 13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ले ली है। सैनी राज्य के 19वें...

पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा के...

शिकायतों के निपटारे में तहसील सिकंदरपुर तीसरी बार रहा अव्वल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया (यूपी)आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here