महाराष्ट्र में भारी बारिश, दिल्ली में आंधी-तूफान…जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ देश के दक्षिणी राज्यों को कवर करने के बाद महाराष्ट्र में शुक्रवार (7 जून) को मानसून की एंट्री हुई। इसके 9 से 10 जून के बीच मुंबई पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (8 जून) को महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। गोवा में अगले चार दिन तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

केरल के कालीकट एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण शनिवार सुबह दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को कोच्चि डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि 173 यात्रियों के साथ एआई एक्सप्रेस की फ्लाइट सुबह 2.47 बजे कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरी। करीब सात घंटे बाद सुबह करीब 9:30 बजे फ्लाइट कोच्चि से कालीकट रवाना हुई।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले एक हफ्ते से बारिश के कारण आई बाढ़ और बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 6 की मौत बिजली गिरने से हुई है। मराठवाड़ा में 113 जानवरों की मौत की भी सूचना है। लातूर में एक महिला बाढ़ में बह गई।

गुजरात में मानसून आने से पहले बारिश का दौर शुरू हो गया है। सूरत के कई इलाकों में शुक्रवार (7 जून) की रात से बारिश हो रही है। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी दिया है। अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

दूसरी तरफ, उत्तर भारत, मध्य भारत और नॉर्थ-वेस्ट में अभी भी झुलसाने वाली गर्मी है। 8 जून को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में हीटवेव की आशंका है। उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। झांसी में 7 जून को देशभर में सबसे ज्यादा टेम्परेचर 45.8°C दर्ज किया गया था।

IMD ने बताया कि राजस्थान में 8 जून को गरज और बिजली के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में तूफान के कारण कल चार की मौत हो गई। बिहार के 31 जिलों में आज हॉट-डे रहने की आशंका है। पश्चिम बंगाल और हरियाणा में भी गर्मी रहेगी।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide In recent years, the popularity of online casinos has skyrocketed, particularly in New Zealand. With the...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Cast Your Line & Win Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!

Cast Your Line & Win: Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!Understanding the Core Gameplay of Big Bass DemoThe...

– Официальный сайт Pinco Casino.4441 (2)

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

Best On-line Casinos Australia 2025 Top Australian Gambling Establishment Sites

Australia's #1 Online Casino Guide 2025ContentReal Money Games At Online CasinosPayment Options At Top Australian Casinos OnlinePopular Payment Options Regarding Australian PlayersCompare Australia’s Best...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4768

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here