महाराष्ट्र: बीजेपी के पूर्व विधायक ने दिया था भूतपूर्व सैनिक पर हमला करने का आदेश-रिटायर नौसेना अधिकारी हमला मामले पर कांग्रेस का पलटवार

- Advertisement -
- Advertisement -

सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (62) पर शुक्रवार को उपनगरीय कांदिवली में कथित तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर व्यंग्य किए गए एक कार्टून को फॉरवर्ड करने के लिए हमला किया गया था।

Source: Facebook

राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि जलगांव के पूर्व सैनिक सोनू महाजन 2016 से न्याय के लिए लड़ रहे हैं, जब तत्कालीन भाजपा विधायक उन्मेश पाटिल के आदेश पर उन पर हमला किया गया। ऐसे समय में जब महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना अपने कार्यकर्ताओं द्वारा एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी पर हमले के लिए आलोचना का सामना कर रही है, गठबंधन सरकार में उसकी सहयोगी कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि 2016 से न्याय के लिए लड़ रहे जलगांव के एक पूर्व सैनिक पर तत्कालीन भाजपा विधायक के आदेश पर हमला किया गया था, जो बाद में सांसद बन गए।

उन्होंने पूछा कि क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि महाजन को न्याय मिले। सावंत ने दावा किया, ‘‘देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उस समय मुख्यमंत्री के खुद गृह मंत्री होने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। 2019 में उच्च न्यायालय के आदेश पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन तब भी सरकार ने पाटिल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनू महाजन मामले को आगे बढ़ाएगी ताकि उन्हें न्याय मिल सके। सावंत द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, एक व्यक्ति खुद को पूर्व बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) का जवान सोनू महाजन बता रहा है।

सावंत ने कहा कि शुक्रवार को मुंबई में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Premier Bet Swaziland Aviator Review: How to Sign Up and Play

 The Aviator game by Spribe has taken the online casino scene by storm‚ especially in Swaziland. Premier Bet‚ a popular online sportsbook and casino...

Migliori Premio Confusione online: gratifica commiato incredibili qua!

Abbastanza ancora rari però tuttavia presenti nelle offerte, ancora i siti sopra bonus senza base a il poker sono alcuno ricercati di nuovo apprezzati...

Sultan Games Руководство по регистрации.455 (2)

Казино Sultan Games - Руководство по регистрации ▶️ ИГРАТЬ ...

Pinco casino Trkiyede mteri hizmetleri ve destek.255

Pinco casino Türkiye’de - müşteri hizmetleri ve destek ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here